Move to Jagran APP

बिरसा मैदान में ब्राह्माणी उत्सव का आगाज

राउरकेला महानगर निगम एवं राज्य पर्यटन विभाग द्वारा बिरसा स्टेडियम में तीन दिवसीय ब्राह्माणी उत्सव का रंगारंग उद्घाटन हुआ, कलाकारों ने जमकर धमाल मचाया।

By Edited By: Published: Fri, 01 Feb 2019 10:40 PM (IST)Updated: Fri, 01 Feb 2019 10:40 PM (IST)
बिरसा मैदान में ब्राह्माणी उत्सव का आगाज
बिरसा मैदान में ब्राह्माणी उत्सव का आगाज

राउरकेला, जेएनएन। राउरकेला महानगर निगम एवं राज्य पर्यटन विभाग द्वारा बिरसा स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय ब्राह्माणी उत्सव का शुक्रवार की शाम रंगारंग उद्घाटन हुआ। लोक कलाकारों के साथ साथ ऑलीवुड तथा बॉलीवुड के कलाकारों ने इसमें धमाल मचाया। शाम को अमर शहीद के परिजनों ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। गुरु रूपश्री महापात्र व टीम ने ओडिशी नृत्य से इसकी शुरुआत की। इसमें कमल गंधार फ्लूट वादन, मूं ब्राह्माणी काहूछी नृत्य व संगीत तथा आतिशबाजी हुई।

loksabha election banner

म्यूजिक सर्कल के अलावा कोशला दर्पण ग्रुप, अम्रिता भारती पंडा के संगीत, सागर जेना व ग्रुप के द्वारा नृत्य की प्रस्तुति, सोनम दास तथा विश्वजीत महापात्र के संगीत पहले दिन का मुख्य आकर्षण रहा। उत्सव में कला संस्कृति, खानपान, प्रगति की गाथा से संबंधित प्रदर्शनी लगाई गई है। नृत्य संगीत के साथ साथ फूड जोन, फन जोन, आदिवासी जीवनशैली पर प्रदर्शनी तथा विलेज में इसका आनंद ले रहे हैं।

इसमें विनोद राठौर, रितुराज,अनन्या, अमृता भारती पंडा, अभिजीत, विश्वजीत, मंटू छूरिया समेत ऑलीवुड व बॉलीवुड के कलाकार इसके मुख्य आकर्षण होंगे। इसके अलावा प्रख्यात नृत्य ग्रुप, परंपरागत ओडिशी नृत्यांगना रूपश्री महापात्र, प्रसिद्ध संबलपुरी लहरी ग्रुप डांस, डां¨सग स्टार हरिहर, कोलकाता के नुपुर डांस ग्रुप, प्रख्यात डां¨सग स्टार राजा राणा, डिजीटल आर्टिस्ट सुचिगत महाश्वेता के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण होंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.