भाजपाइयों ने कुष्ठ कॉलोनी में बांटे फल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन पर आयोजित सप्ताह व्यापी कार्यक्रम के तहत भाजपा के सिविल टाउनशिप व छेंड कालोनी मंडल की ओर से देवगांव स्थित कुष्ठ कॉलोनी में फल का वितरण किया गया।
जागरण संवाददाता, राउरकेला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन पर आयोजित सप्ताह व्यापी कार्यक्रम के तहत भाजपा के सिविल टाउनशिप व छेंड कालोनी मंडल की ओर से देवगांव स्थित कुष्ठ कॉलोनी में फल का वितरण किया गया। प्रधानमंत्री के जन्म दिन पर भाजपा पानपोष जिला में 14 से 20 सितंबर तक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। शनिवार को देवगांव में कार्यक्रम आयोजित हुआ। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता धीरेन सेनापति, निहार राय, भगवान राउत, पूर्व मंडल अध्यक्ष कैलास राउत, केदार महंती, भवानी कवि, प्रभास जेना, प्रमोद सेनापति, परमजीत संधू, जयंत मंगराज, रोशन साहू, युगल महंती, रमेश हरिचंदन, राजेश राउत, अशोक खुंटिया, अजीत साहू, सत्यनारायण राव, संतोष सेनापति, मनोज बेहरा, अभिषेक धल, दीपक बेहरा, दिलीप साहू, राजू माली, अरुण नायक आदि लोग कार्यक्रम में शामिल थे।