उपद्रवियों पर कार्रवाई के लिए आगे आई भाजपा, एफआइआर
कोरोना महामारी से बचने के लिए देश भर में लॉकडाउन है। संक्रमण वाले क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन व बफर जोन में तब्दील किया गया है।
जागरण संवाददाता, राउरकेला : कोरोना महामारी से बचने के लिए देश भर में लॉकडाउन है। संक्रमण वाले क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन व बफर जोन में तब्दील किया गया है। राउरकेला कंटेनमेंट जोन को हटाने की मांग को लेकर पुलिस व मीडिया कर्मियों पर पथराव किया गया। इसके बावजूद दोषियों पर कार्रवाई नहीं होने पर भाजपा की ओर से शहर व आसपास के विभिन्न 13 थानों में प्राथमिकी दर्ज कराने के साथ कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है।
भाजपा की ओर से कहा गया है कि राउरकेला शांतिप्रिय शहर है। यहां सभी संप्रदाय के लोग हर सुख-दुख में एक दूसरे का साथ देते हैं। कोरोना संक्रमण काल में अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। यहां के लोग पुलिस की घेराबंदी का विरोध करते हुए सुरक्षा बलों व मीडिया कर्मियों पर पथराव किया। इसमें एक दर्जन पुलिस कर्मी के साथ अन्य लोगों को चोट लगी। इसके बावजूद पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं गई। भाजपा ने घटना की निदा करने के साथ ही उपद्रवियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अंकुश वर्मा की अगुवाई में प्लांट साइट, रघुनाथपाली, उदितनगर, ब्राह्मणीतरंग, सेक्टर-19, सेक्टर-3, सेक्टर-15, छेंड, लाठीकटा समेत 13 थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। हिरोज राय, संजीव माइती, अमरेन्द्र शर्मा, अमृत ओराम, बजरंगी तांती, सुमंत तांती, मनोज सूना, श्रीकांत पाढ़ी, सोनू कंसारी, जगलाल धनवार, लूलू नायक, सोनू सिंह, भवानी कवि, प्रबाल बारिक आदि लोग शामिल थे। जिला भाजपा अध्यक्ष लतिका पटनायक, बीरमित्रपुर विधायक शंकर ओराम, पूर्व नगरपाल निहार राय, जगबंधु बेहरा, नरसिंह मिज, भगवान राउत, शशांक जेना, किशोर महंती, आलोक महंती प्रमुख ने साथ दिया।