भाजपा ने पूर्व मंत्री अरुण साहू का पुतला फूंका
जागरण संवाददाता, राउरकेला : सेक्टर-2 बीजू पटनायक चौक पर बुधवार की शाम भाजपाइयों ने पूर्व मंत्री सह ब
जागरण संवाददाता, राउरकेला : सेक्टर-2 बीजू पटनायक चौक पर बुधवार की शाम भाजपाइयों ने पूर्व मंत्री सह बीजू जनता दल (बीजद) के विधायक अरुण साहू का पुतला फूंका। भाजपा ने अरुण साहू के खिलाफ उत्तर विश्वविद्यालय छात्र यूनियन के अध्यक्ष तरुण कुमार नायक से बदसलूकी तथा गालीगलौज करने के प्रतिवाद में यह आंदोलन किया।
इस आंदोलन में भाजपा के नेताओं ने कहा कि विभिन्न घोटालों में संलिप्त राज्य की नवीन पटनायक सरकार के खिलाफ राज्य की जनता का समर्थन कम होने से बीजद के नेता बौखला गए हैं। दल के नेतागण अपना आपा खोते जा रहे हैं। जो कि इन नेताओं की बदसलूकी के रूप में सामने आ रहा है। राज्य की जनता ही इन नेताओं को इसका जवाब देगी। यहां पर पूर्व मंत्री के खिलाफ नारेबाजी करने के बाद उनका पुतला दहन कर अपनी नाराजगी का इजहार किया गया। इस प्रदर्शन में भाजपा के जिलाध्यक्ष जगबंधु बेहरा, देवेंद्र वीरगंठिया, दिलीप दास, कैलाश राउत, अंकुश वर्मा, ¨वदर ¨सह, राजेश प्रसाद, सुस्मिता साहु, विजय पाणिग्राही आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।