Move to Jagran APP

विहंगम योग सत्ससंग समाज ने निकाली झंडा यात्रा

राउरकेला के पानपोस मे विहंगम योग सत्संग समाज की ओर से रवि

By JagranEdited By: Published: Sun, 09 Sep 2018 06:15 PM (IST)Updated: Sun, 09 Sep 2018 06:15 PM (IST)
विहंगम योग सत्ससंग समाज ने निकाली झंडा यात्रा
विहंगम योग सत्ससंग समाज ने निकाली झंडा यात्रा

जागरण संवाददाता, राउरकेला : राउरकेला के पानपोस मे विहंगम योग सत्संग समाज की ओर से रविवार को सत्संग, सर्वेद झंडा यात्रा कार्यक्रम आयोजित किया गया। पानपोष इलाके की परिक्रमा कर लोगों को विभिन्न संदेश दिए गए। इस मौके पर सत्संग समाज से जुड़े लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए एवं सद्गुरु सदाफल देव की आराधना की।

loksabha election banner

रविवार की सुबह इस कार्यक्रम का उद्घाटन ओडिशा प्रदेश संयोजक सुग्रीव शर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि विश्व में मानव आशंकित, भयाक्रांत और अशांत है। आतंकवाद व्यापक रूप धारण कर चुका है। लूट खसोट, अपहरण, भ्रष्टाचार, अनाचार, दुराचार बढ़ रहा है। विहंगम योग सत्संग समाज की ओर से शांतिमय वातावरण बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विहंगम योग के प्रणेता अनंत सदाफल देव महाराज ने विलुप्त ब्रह्मा विद्या को अपनी गहन साधना से मानव जाति के कल्याण के लिए इसे पुन: उपलब्ध कराया। सदाफल की कृपा से जीवन में चारों पुरुषार्थ, धर्म, अर्थ, मोक्ष की प्राप्ति हो जाती है। ओडिशा प्रदेश विहंगम योग सत्संग समाज युवा प्रचारक नितेश कुमार ने सद्गुरु की महिमा एवं स्वरवेद का गुणगान किया । जबकि ओसियर प्रसाद व देवंती देवी ने माल्यार्पण कर आराधना की। सभी भक्तो ने सदगुरु से अचल भक्ति का वरदान देने की कामना अपने भजन के माध्यम से की। पानपोष राम मंदिर से शोभायात्रा निकलकर शुक्रवार बाजार होते हुए दीनानाथ साव निवास पहुंचे। यहां सर्वेद यात्रा महोत्सव का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में हरिनारायण ¨सह, मनसा देवी, ओसियर प्रसाद, उमावती देवी,सुरेश गुप्ता, सोना देवी,पर्मीला देवी, आशा देवी, देवान्ती देवी, धनवीर जी, समेत अन्य लोग शामिल रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.