घर पर गिरा विशालकाय पीपल का पेड़, बाल-बाल बचा परिवार
घरों की छत पर विशालकाय पीपल का पेड़ गिरने से घर की छतों को नुकसान पहुंचा है गनीमत ये रही कि घर में रहने वाले लोगा बाल-बाल बच गए।
By Edited By: Published: Thu, 30 May 2019 11:12 PM (IST)Updated: Fri, 31 May 2019 01:12 PM (IST)
राउरकेला, जेएनएन। इस्पातांचल के सेक्टर-16 के ए ब्लाक में गुरुवार की शाम एक विशालकाय पीपल का पेड़ जड़ से उखड़कर घर पर गिर पड़ा। यह पेड़ गिरने से घर की छत को तो नुकसान पहुंचा है। लेकिन परिवार के लोग बाल-बाल बच गए। इससे एक बड़ा हादसा टल गया। पेड़ गिरने की सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने वहां पहुंचकर पेड़ को काटकर हटाना शुरू किया।
सेक्टर-16 के ए ब्लाक में दो क्वार्टरों के पीछे एक बड़ा सा पीपल का पेड़ गुरुवार की शाम करीब 4.30 बजे तेज हवा चलने से जड़ से उखड़ गया और उपरोक्त दोनों क्वार्टरों के ऊपर गिर पड़ा। यह पेड़ गिरने से इन दोनों घरों की छत को नुकसान पहुंचा है। हालांकि इन दोनों घरों में रहने वाले लोग बाल-बाल बच गए। जिसके बाद इसकी सूचना मिलने से ओडिशा राज्य अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने इस पेड़ की कटाई कर वहां से हटाना शुरू किया। घर पर विशाल पेड़ गिरने की सूचना मिलने के बाद वहां लोगों की भीड़ भी जुट गई थी।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें