कोरोना के चलते भष्मा व सुंदरगढ़ टाउन थाना शटडाउन
पुलिस कर्मियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद सुंदरगढ़ टाउन तथा भष्मा थाना को चार दिन के लिए शटडाउन कर दिया गया है।
जासं, राउरकेला : पुलिस कर्मियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद सुंदरगढ़ टाउन तथा भष्मा थाना को चार दिन के लिए शटडाउन कर दिया गया है। इसके साथ ही संपर्क में आए पुलिस कर्मियों के स्वाब की जांच के साथ थाना परिसर को भी सैनिटाइज किया जा रहा है।
सुंदरगढ़ टाउन थाना के एक पुलिस कर्मी की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे सुंदरगढ़ कोविड अस्पताल भेजा गया है। अन्य कर्मचारियों को होम क्वारंटाइन में रखा गया है। थाना का संचालन के लिए तलसरा से एक एएसआइ व एक कांस्टेबल को यहां बुलाया गया है। थाना से बाहर बैठकर वे शिकायत दर्ज करेंगे।
इसी तरह भष्मा थाना के एक कर्मचारी का रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सतर्कता बरती जा रही थी। इसी बीच आधा दर्जन और कर्मियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद थाना को शटडाउन कर दिया गया है। सभी को सुंदरगढ़ कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना परिसर को सैनिटाइज करने के साथ यहां अस्थाई रूप से अधिकारी व कर्मी तैनात किए गए हैं। संपर्क में आए पुलिस कर्मियों का नमूना संग्रह कर उनका एंटीजेन टेस्ट किया जा रहा है।