बंधु मिलन में निगमकर्मियों की दिखी एकजुटता
राउरकेला महानगर निगम कर्मचारी संघ का बंधु मिलन समारोह र
जागरण संवाददाता, राउरकेला : राउरकेला महानगर निगम कर्मचारी संघ का बंधु मिलन समारोह रविवार को लैगून पार्क में आयोजित किया गया। इसमें संगठन की ओर से सभी को नए साल की शुभकामना देने के साथ शहर के विकास के लिए मिलजुल कर काम करने का संकल्प लिया गया। बंधु मिलन समारोह में दो सौ से अधिक कर्मचारी शामिल हुए।
नए साल पर कर्मचारी संघ की ओर से आयोजित बंधु मिलन कार्यक्रम में सलाहकार व रघुनाथपाली के विधायक सुब्रत तरई, राजगांगपुर के विधायक मंगला किसान, पूर्व नगरपाल कालंदी बड़जेना, संघ के अध्यक्ष आनंद महंती, राउरकेला जागरण मंच के अध्यक्ष ¨रकू सामल तथा अन्य पदाधिकारियों ने सदस्यों को एकजुट करने एवं शहर के विकास के लिए बिना भेदभाव के काम करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि बंधु मिलन में शामिल होकर कर्मचारियों ने अपनी एकजुटता एवं निष्ठा दिखाई है। नए साल में नगर निगम के लिए कुछ नया करने पर भी जोर दिया गया। इस मौके पर कर्मचारियों ने भी अपने अपने विभाग की विभिन्न समस्याओं पर प्रकाश डाला तथा इसके समाधान के लिए संगठन की ओर से प्रयास करने की बात कही।