हाथीकुचा व जामूडीह कंटेनमेंट जोन से प्रतिबंध हटा
लहुणीपाड़ा ब्लॉक के जामूडीह हाईस्कूल जामूडीह सेवा आश्रम एवं गोपना पंचायत के हाथीकुचा सेवाश्रम क्वारंटाइन सेंटर में कोरोना मरीज पाए जाने के बाद कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया था।
जासं, राउरकेला : लहुणीपाड़ा ब्लॉक के जामूडीह हाईस्कूल, जामूडीह सेवा आश्रम एवं गोपना पंचायत के हाथीकुचा सेवाश्रम क्वारंटाइन सेंटर में कोरोना मरीज पाए जाने के बाद कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया था। अवधि पूरी होने पर इसके प्रतिबंध हटा लिए गए हैं। इन क्वारंटाइन सेंटर में छह प्रवासी मजदूर आए थे। इनमें से एक को हाथीकुचा तथा पांच को जामूडीह में रखा गया था। उनके नमूने जांच के लिए भेजे गए थे एवं रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें कोविड अस्पताल भेजा गया साथ ही तीनों केंद्र को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया था। प्रशासन की ओर से आवश्यक कदम उठाए जाने के बाद यहां लगाए गए प्रतिबंध हटा लिए गए हैं।