ओडिशी व लोक नृत्य पर दर्शक मुग्ध
जागरण संवाददाता, राउरकेला : भंज कला केंद्र की ओर से भंज भवन सेक्टर-5 में आयोजित वेदव्यास
जागरण संवाददाता, राउरकेला : भंज कला केंद्र की ओर से भंज भवन सेक्टर-5 में आयोजित वेदव्यास संगीत नृत्योत्सव की चौथी शाम को ओडिशी व लोक नृत्य पर कलाकारों ने दर्शकों को मुग्ध कर दिया। चौथी शाम को एनएसपीसीएल के जीएम व बिजनेस हेड बी बसु मुख्य अतिथि थे। भंज कला केंद्र के कार्यक्रम में सम्मानित अतिथि आदिवासी संस्कृति क्षेत्र में शोध करने वाले डा. ¨वबाधर बेहरा मौजूद थे।
कार्यक्रम के आरंभ में भज कला केंद्र के कलाकारों के द्वारा बेहला वादन प्रस्तुत किया गया। इसके बाद ओडिशी नृत्यांगना गुरु श्रावणी मिश्र के निर्देशन में कलाकारों ने ओडिशी नृत्य प्रस्तुत किया। दक्षिण पूर्व भारत के वाद्य व नृत्य का संगम भी इसमें देखने को मिला। श्रीकृष्ण एवं यशोदा मैया पर आधारित नृत्य नाटिका को भी पसंद किया गया।
झारखंड के रंजीत महतो और ग्रुप के द्वारा इसमें झुमर नृत्य प्रस्तुत किया गया। भंज कला केंद्र के नन्हे कलाकारों के द्वारा पश्चिम ओडिशा का लोकनृत्य प्रस्तुत किया गया। सलाहकार असीम बेहरा ने सभा का संचालन किया जबकि सांस्कृतिक कार्यक्रम का संचालन कोयना दस्तीदार एवं शशांक पटनायक ने किया। केंद्र के पूर्व सचिव अलोक बेहरा, विवेकानंद परीडा, ज्योतिर्मय आचार्य, पंचानन मल्लिक, सुब्रत शतथी, राजेन्द्र मुर्मू, बसंत साहू, रसानंद महंतो, प्रवीण पात्र, आदर्श पाठागार एवं केंद्र के सदस्यों ने अहम भूमिका निभायी।