पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला
पुरानी रंजिश को लेकर सेक्टर-17 क्षेत्र में एक युवक पर जानलेवा हमला किया गया। इस संबंध में मामला दर्ज कर सेक्टर-15 पुलिस छानबीन कर रही है।
By JagranEdited By: Published: Wed, 24 Jun 2020 06:14 PM (IST)Updated: Wed, 24 Jun 2020 06:14 PM (IST)
जासं, राउरकेला : पुरानी रंजिश को लेकर सेक्टर-17 क्षेत्र में एक युवक पर जानलेवा हमला किया गया। इस संबंध में मामला दर्ज कर सेक्टर-15 पुलिस छानबीन कर रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार सेक्टर-17 के लक्ष्मी मार्केट क्षेत्र में रहने वाले विशाल महानंद एवं डुलू महानंद के बीच पुरानी रंजिश को लेकर झड़प हो गई। गुस्से में डुलू ने विशाल पर चाकू से वार कर दिया। घायल अवस्था में उसके गिर जाने के बाद डुलू वहां से फरार हो गया। सूचना मिलने पर लोग वहां पहुंचे और घायल विशाल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। सेक्टर-15 पुलिस मामला दर्ज करने के साथ ही घटना की जांच में जुटी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें