जीवन में सफलता के लिए लगन व मेहनत जरूरी : गुप्ता
डीएवी लेन स्थित हिन्दी माध्यम के सरकारी डीएवी स्कूल का वाíषक खेलकूद व पुरस्कार वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि स्कूल के पूर्व छात्र व सामाजिक कार्यकर्ता सुनील कुमार गुप्ता ने कहा कि जीवन में कई तरह की चुनौतियां आती हैं।
जागरण संवाददाता, राउरकेला : डीएवी लेन स्थित हिन्दी माध्यम के सरकारी डीएवी स्कूल का वाíषक खेलकूद व पुरस्कार वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि स्कूल के पूर्व छात्र व सामाजिक कार्यकर्ता सुनील कुमार गुप्ता ने कहा कि जीवन में कई तरह की चुनौतियां आती हैं। चुनौतियों का सामना करते हुए कड़ी मेहनत व लगन से काम करने से ही सफलता मिल सकती है।
समारोह में प्रधानाध्यापिका नमिता महापात्र ने वाíषक विवरण प्रस्तुत कर स्कूल की सफलता एवं समस्याओं की ओर से अतिथियों का ध्यान आकृष्ट किया। पूर्व प्रधानाध्यापिका कृष्णा रानी महंती, राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक ब्रजेंद्र दास, राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त शिक्षक संतोष कुमार नायक, शक्तिनगर हाईस्कूल के प्रधानाध्यापक रश्मित साहणी, वरिष्ठ शिक्षक अरुण कुमार घोष, कल्याणी देवी हाईस्कूल के सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक उमाशंकर तिवारी, सेवानिवृत शिक्षक रसानंद प्रधान, सीआरसीसी मो. इजाज बतौर अतिथि मौजूद थे। उन्होंने शिक्षा में शिक्षकों के साथ अभिभावकों की अहम भागीदारी पर जोर दिया। कार्यक्रम के आयोजन में शिक्षिका सोफिया मिज, रीता तिर्की, मौसमी दलबेहरा, मानिनी, स्नेहांजलि महंती, जाह्नवी प्रधान, विनय बेहरा, उíमला राज, प्राथमिक स्कूल के प्रधानाध्यापक अशोक कुमार पाठक ने सहयोग किया। इस मौके पर विभिन्न प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।