डेफोडिल्स के नौनिहालों ने अतिथियों का मोहा मन
नृत्य-गीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ सिविल टाउनशिप स्थित डेफोडिल्स स्कूल का वार्षिकोत्सव भंज भवन में मनाया गया।
जासं, राउरकेला : नृत्य-गीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ सिविल टाउनशिप स्थित डेफोडिल्स स्कूल का वार्षिकोत्सव भंज भवन में मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि गुरुनानक स्कूल की प्राचार्य डॉ. मानवीर कौर ने किताबों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए पढ़ने पर जोर दिया। साथ ही पढ़ाई के साथ खेल के प्रति बढ़ावा देने का परामर्श दिया। सम्मानित अतिथि ब्लूमिग बड्स की प्राचार्य भारती चंदन ने कहा कि इसी उम्र में बच्चों को गढ़ना है। क्योंकि उन्हें जिस हिसाब से हम तरासेंगे, वैसे ही वे आकार लेंगे। इसके उपरांत छोटे बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। इसमें प्रिसिपल सुनीता गोसाई, क्रोरियोग्राफर राबर्ट हाईफिल, संगीत शिक्षक बीरेंद्र दास प्रमुख ने सहयोग किया।