आइडीएल केमिकल वर्कर्स यूनियन का गठन
आइडीएल केमिकल वर्कर्स यूनियन का वार्षिक अधिवेशन एवं नई कार्य
जागरण संवाददाता, राउरकेला : आइडीएल केमिकल वर्कर्स यूनियन का वार्षिक अधिवेशन एवं नई कार्यकारिणी का चुनाव संगठन के कार्यालय परिसर में हुआ। सीटू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा राज्य महासचिव विष्णु महंती ने यूनियन का झंडा फहराया तथा श्रमिकों से अधिकार पाने के लिए एकजुट होने का आह्वान किया।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की गलत नीति के कारण श्रमिक शोषण का शिकार हो रहे हैं और उन्हें न्यूनतम मजदूरी तक से वंचित होना पड़ रहा है। सीटू के जिला सचिव विमान माइती की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश सचिव बसंत नायक, राज्य कमेटी सदस्य श्रीमंत बेहरा, अजय शर्मा, जिला उपाध्यक्ष अरिदम दत्ता, राजकिशोर प्रधान, कान्हू सुतार, अलोक साहणी किशोर एक्का आदि शामिल थे। सभी ने संयंत्र के कर्मियों को सभी तरह की सुविधा प्रदान करने पर बल दिया। इस मौके पर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें विष्णु महंती अध्यक्ष, विमान माइती कार्यकारी अध्यक्ष, अजय शर्मा, अरु दास, विष्णु प्रधान, दशमी सिंह, मानस रंजन सामल उपाध्यक्ष, कान्हू सुतार महासचिव, अलेख साहणी सचिव, विनोद एक्का संयुक्त सचिव, सुधाकर पुरण कोषाध्यक्ष, रंजन खिलार कार्यालय सचिव, उपेन्द्र त्रिपाठी संगठन सचिव बनाए गए हैं।