Move to Jagran APP

एसिड हमले की शिकार प्रमोदिनी का छलका दर्द कहा पुरुष प्रधान समाज में नारी का मोल नही

एसिड हमले की शिकार प्रमोदिनी रावल ने आह्वान फाउंडेशन की महिला दिवस पर दूसरे चरण में आयोजित संगोष्ठि में अपने विचार रखे

By BabitaEdited By: Published: Thu, 14 Mar 2019 01:53 PM (IST)Updated: Thu, 14 Mar 2019 01:53 PM (IST)
एसिड हमले की शिकार प्रमोदिनी का छलका दर्द कहा पुरुष प्रधान समाज में नारी का मोल नही
एसिड हमले की शिकार प्रमोदिनी का छलका दर्द कहा पुरुष प्रधान समाज में नारी का मोल नही

राउरकेला, जेएनएन। सेवाभावी संगठन आह्वान फाउंडेशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में एसिड हमले की शिकार प्रमोदिनी रावल ने कहा कि पुरुष प्रधान समाज में महिला के सपनों का कोई महत्व नहीं है। उन्होंने जी भर कर जीने की इच्छा रखने वाली महिलाएं हमारे जैसे कष्टों का सामना न करें इसके लिए जीवन भर काम करने की बात कही।

loksabha election banner

जगतसिंहपुर में वर्ष 2009 में एसिड हमले की शिकार प्रमोदिनी ने आह्वान फाउंडेशन की महिला दिवस पर दूसरे चरण में आयोजित संगोष्ठि में अपने विचार रखे जिसे सुनकर उपस्थित लोग भावुक हो गए। कार्यक्रम में अर्जुन पुरस्कार प्राप्त मिनती महापात्र ने महिलाओं की विभिन्न समस्या एवं इसके समाधान पर विचार रखा। बतौर अतिथि आरएसपी के अधिकारी हीरालाल महापात्र ने महिलाओं को शोषण व अत्याचार से बचने के लिए जागरूक होने का आह्वान किया।

आरएसपी अधिकारी संघ के अध्यक्ष विमल बिशी ने महिलाओं को देवी का स्वरूप बताया। उद्योगपति जशप्रीत अरोरा एवं किरण अरोरा ने भी महिलाओं की सुरक्षा पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम में पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई तथा महिला शाखा की सदस्य मनु शतपथी ने अतिथियों का स्वागत किया।

 इसमें पूर्व नगरपाल रश्मिबाला मिश्र, गायिका संगीता चौधरी, सौदामिनी नंदी का सम्मानित किया गया। प्रशांति जेना ने ओडिशी नृत्य एवं सिंगापुर से आई विनोदिनी प्रियदर्शिनी, श्यामली, श्वेतपद्मा के द्वारा नृत्य प्रस्तुत किया गया।

गीतिका यादव, मोनीषा बनर्जी गीत प्रस्तुत किया गया। वंदिता महंती, पिंकी महंती, बबीता महलिक, गौरी पंडा, प्रमिला जेना, कनकलता दास, पुष्पा विशोइ, सुरभि राणा ने कॉमिडी प्रस्तुत किया। निर्भया दुष्कर्म पर आधारित नृत्य नाटिका राज चौधरी के निर्देशन में कलिंग वैश्य महिला संघ की ओर से प्रस्तुत किया गया। रतन साव व किरण अरोरा के निर्देशन में युवती एवं महिलाओं के द्वारा रैंप वाक प्रस्तुत किया गया। अनिल मल्लिक, डा. पूजा पति, सोनी पिल्लई ने कार्यक्रम के संचालन में सहयोग किया। अध्यक्ष रोहित सामल, सचिव हीतेन्द्र साही, नीलम प्रसाद, जशोवंत महंती, प्रशांत महंती, शुकरू तांती, ममता प्रधान, ममता पाणीग्राही, सुलोचना महंती, अनीता मंडल, अर्रंवद परीडा, शुभलक्ष्मी पात्र ने सहयोग किया।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.