Move to Jagran APP

झारखंड के अपराधियों से सांठगांठ में दो पकड़ाये

झारखंड के विभिन्न क्षेत्रों में छिनतई, चोरी, डकैती आदि घटनाओं में संलिप्त ि

By JagranEdited By: Published: Wed, 04 Oct 2017 03:00 AM (IST)Updated: Wed, 04 Oct 2017 03:00 AM (IST)
झारखंड के अपराधियों से सांठगांठ में दो पकड़ाये
झारखंड के अपराधियों से सांठगांठ में दो पकड़ाये

राउरकेला : झारखंड के विभिन्न क्षेत्रों में छिनतई, चोरी, डकैती आदि घटनाओं में संलिप्त गिरोह से सांठगांठ रखने वाले राउरकेला के दो युवकों को पुलिस की विशेष टीम ने पकड़कर झारखंड पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जाता है कि झारखंड में विभिन्न घटनाओं में संलिप्त आरोपियों के पकड़े जाने के बाद उनकी निशानदेही पर पड़ोसी राज्य की पुलिस टीम राउरकेला आई थी। पांच सदस्य वाले गिरोह का सरगना राउरकेला के छेंड कॉलोनी इलाके में रहता था। गिरोह में शामिल छेंड कॉलोनी का युवक उसे संरक्षण दे रहा था। हालांकि झारखंड पुलिस के राउरकेला पहुंचने की भनक लगते ही सरगना भाग निकला जबकि छेंड के युवक को दबोच लिया गया। उसकी निशानदेही पर शहर से एक और युवक को पकड़ा गया। दोनों युवकों को झारखंड पुलिस अपने साथ ले गई है। हालांकि इस संबंध में एसपी डॉ. उमाशंकर दास से पूछे जाने पर जानकारी से इंकार किया। छेंड थाना की पुलिस भी इसकी पुष्टि नहीं कर रही है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.