Move to Jagran APP

औसतन हर दिन जिले में दो सड़क हादसे

जिले में सड़क दुर्घटना रोकने के लिए सड़क सुरक्षा सप्ताह क

By JagranEdited By: Published: Sun, 29 Apr 2018 04:53 PM (IST)Updated: Sun, 29 Apr 2018 04:53 PM (IST)
औसतन हर दिन जिले में दो सड़क हादसे
औसतन हर दिन जिले में दो सड़क हादसे

जागरण संवाददाता, राउरकेला : जिले में सड़क दुर्घटना रोकने के लिए सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इससे पहले भी लोगों को जागरूक करने के लिए विभिन्न कदम उठाए जा चुके हैं पर दुर्घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रहीं। इस माह अब तक जिले में 80 से अधिक छोटी बड़ी दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। चार महीने में 197 दुर्घटनाओं में सौ से अधिक लोगों की जान गई है जबकि 74 से अधिक लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। हर दिन औसतन एक व्यक्ति की जान जा रही है।

loksabha election banner

सुंदरगढ़ और राउरकेला जिला पुलिस से प्राप्त आंकड़े के अनुसार मार्च 2014 से मार्च 2018 तक 51 महीने में कुल 3,447 दुर्घटनाएं हुईं हैं। 4,942 लोग इसके शिकार हुए हैं। इनमें 1,655 लोगों की जान गई है। 1,525 लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। राउरकेला पुलिस जिले में कुल 1975 दुर्घटनाएं हुईं जिनमें 2344 लोग जख्मी हुए इनमें से 751 की जान गई है। सुंदरगढ़ पुलिस जिले में 1,472 दुर्घटनाएं हुई हैं जिनमें से 2598 लोग जख्मी हुए एवं 904 लोगों की मौत हुई है। 2014 में राउरकेला पुलिस जिले में 431 दुर्घटनाएं हुई थी जिनमें से 562 लोग जख्मी हुए एवं 178 की मौत हुई एवं 191 गंभीर रूप से जख्मी हुए। 2015 में कुल 424 दुर्घटनाएं हुईं इनमें से 179 लोगों की जान गई एवं 181 लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए। 2016 में 44 दुर्घटनाएं हुई थी जिनमें से 564 लोग जख्मी हुए एवं 152 लोगों की जान गई। 193 लोगों को गंभीर चोट लगी। 2017 में 559 दुर्घटनाएं हुईं एवं 193 लोगों की जान गई। 206 लोगों को गंभीर चोट आई। 31 मार्च 2018 तक 118 दुर्घटनाएं हो चुकी हैं एवं इनमें 130 लोग जख्मी हुए हैं एवं 49 लोगों की जान जा चुकी है। सुंदरगढ़ पुलिस जिले में भी 31 मार्च तक 79 दुर्घटनाएं हुई हैं एवं 51 लोग जान गंवा चुके हैं तथा 40 लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.