किशोरी का यौन शोषण कर आरोपित फरार
जासं, राउरकेला : भष्मा थाना अंतर्गत पंढरीढिपा गांव के एक युवक के खिलाफ एक किशोरी ने थाना में शिकायत
जासं, राउरकेला : भष्मा थाना अंतर्गत पंढरीढिपा गांव के एक युवक के खिलाफ एक किशोरी ने थाना में शिकायत दर्ज कराई है। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपित की तलाश में जुटी है। लेकिन आरोपित के किसी अन्य युवती के साथ दिल्ली भाग जाने की सूचना है।
पंढरीढिपा गांव के परेश देहुरिया ने दो साल पूर्व किशोरी से शादी करने का झांसा देकर संबंध बनाता रहा। बाद में किशोरी ने उस पर शादी का दबाव डालना शुरू कर दिया। पहले तो परेश ने मना कर दिया। लेकिन बाद में वह उसने अपने घर ले आया और दोनों पति-पत्नी की तरह रहने लगे। बाद में किशोरी वैदिक रीति-रिवाज से शादी करने की बात कहने लगी। तब परेश उसे टालने लगा। इसी बीच परेश अंचल की अन्य युवती को लेकर दिल्ली भाग जाने की सूचना मिली। तब से परेश ने किशोरी से किसी प्रकार का कोई संपर्क नहीं है। इसके बाद किशोरी ने परेश के खिलाफ थाना में शिकायत दर्ज कराई है।