Move to Jagran APP

सुंदरगढ़ जिले में 64 नए कोरोना मरीजों की पहचान

सुंदरगढ़ जिले में कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 04 Aug 2020 11:35 PM (IST)Updated: Tue, 04 Aug 2020 11:35 PM (IST)
सुंदरगढ़ जिले में 64 नए कोरोना मरीजों की पहचान
सुंदरगढ़ जिले में 64 नए कोरोना मरीजों की पहचान

जागरण संवाददाता, राउरकेला : सुंदरगढ़ जिले में कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। 24 घंटे के अंदर 64 नये मरीजों की पहचान होने के साथ ही कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 1621 हो गयी है। अब तक 938 से अधिक मरीज स्वस्थ होकर लौट चुके हैं जबकि 670 लोगों का विभिन्न अस्पताल एवं घरों में इलाज चल रहा है। जिले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है जबकि अन्य कारणों से इलाज के दौरान 3 मरीजों की जान गई है।

loksabha election banner

जिले में पाए गए नए मरीजों में प्लांट साइट इलाके की 63 वर्षीय महिला, सेक्टर-19 के 36 वर्षीय पुरुष, छेंड कालोनी के 58 वर्षीय पुरुष, ओएसएपी सेक्टर-21 से 28 वर्षीय पुरुष, मेन रोड टाइल्स बाजार के निकट से 42 वर्षीय पुरुष, डेली मार्केट से 27वर्षीय महिला, सिविल टाउनशिप से 58 वर्षीय महिला व 54 वर्षीय पुरुष, डीएच मार्केट देवगांव से 55 वर्षीय पुरुष, बसंती कालोनी से 11 वर्षीय बालक, छेंड कालोनी से 26 वर्षीय पुरुष, 53 वर्षीय महिला, ओएसएपी कालोनी से 39 वर्षीय पुरुष, छेंड कालोनी से 47 वर्षीय पुरुष, उत्कल नगर से 77 वर्षीय पुरुष, बसंती कालोनी रेलवे गेट के पास 22 वर्षीय महिला, डेली मार्केट से 62 वर्षीय पुरुष, पंडा कालोनी से 33 वर्षीय महिला, सेक्टर-2 शिव मंदिर के पास 52 वर्षीय पुरुष, लेबर कालोनी से 50 वर्षीय पुरुष, बसंती कालोनी से 50 वर्षीय पुरुष व 61 वर्षीय पुरुष, ओरामपाड़ा से 50 वर्षीय महिला, स्पेशल जेल से 27 वर्षीय पुरुष, चांदीपोष सीआरपीएफ कैंप से 33 वर्षीय पुरुष, 31 वर्षीय पुरुष, 48 वर्षीय पुरुष, 37 वर्षीय पुरुष, 28 वर्षीय पुरुष, बंडामुंडा सेक्टरबी से 28 वर्षीय पुरुष, कोयलनगर से 37 वर्षीय महिला, 10 वर्षीय बालिका, बसंती कालोनी से 50 वर्षीय महिला, सेक्टर-14 से 17 वर्षीय किशोर व 39 वर्षीय महिला, 41 वर्षीय महिला, बिसरा चेक गेट के पास से 50 वर्षीय महिला, पावर हाउस रोड प्रधान कालोनी से 28 वर्षीय महिला, शक्तिनगर से 65 वर्षीय महिला, 67 वर्षीय महिला, सेक्टर-4 से 31 वर्षीय पुरुष पॉजिटिव पाए गए हैं। अधिकतर को इलाज के लिए कोविड अस्पताल भेजा गया है जबकि कुछ लोगों को होम क्वारंटाइन में रखकर इलाज किया जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.