50 युवाओं ने थामा भाजपा का दामन
वेदव्यास इलाके में विभिन्न संगठन से जुड़े 50 युवाओं ने भाजपा क
जागरण संवाददाता, राउरकेला : वेदव्यास इलाके में विभिन्न संगठन से जुड़े 50 युवाओं ने भाजपा का दामन थाम लिया। जिला अध्यक्ष जगबंधु बेहरा ने उनका स्वागत किया एवं पार्टी को मजबूत बनाने के लिए काम करने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आदर्श से प्रेरित होकर इन युवाओं ने भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया है।
लाठीकटा ब्लाक भाजपा की ओर से वेदव्यास चौक में मिश्रण पर्व का आयोजन किया गया। इसमें जिला अध्यक्ष जगबंधु बेहरा, लाठीकटा ब्लाक अध्यक्ष आशिफ इकबाल, चामा ¨मज, मुकेश शर्मा, ब्लाक महासचिव सुशांधु सिन्हा मौजूद थे। मिश्रण समारोह में जिसमें झारतरंग, वेदव्यास एवं अन्य क्षेत्रों के युवाओं ने भाजपा में शामिल होने की घोषणा की। इसमें अमृत अग्रवाल, सुभम ¨सह, सूरज साव, आलोक कुमार, संतोष गुप्ता, अमित उपाध्याय, संतोष ठाकुर, भरत कुमार, अमित प्रसाद, मनोरंजन झा, शिवशक्ति जायसवाल, रोहित ¨सह, मनीष शर्मा, अमर शक्ति जायसवाल, प्रदीप शर्मा, प्रदीप जायसवाल, वरुण ¨सह, राजा मोहंती, हिमगिरी मौर्या, ¨चटू पाणीग्राही, विनोद दुबे आदि लोग शामिल हैं। यह जानकारी लाठीकटा ब्लाक भाजपा की ओर से दी गई।