Move to Jagran APP

सुंदरगढ़ जिले में तीन चिकित्सा कर्मी समेत 44 कोरोना पॉजिटिव

सुंदरगढ़ जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 11 Jul 2020 11:21 PM (IST)Updated: Sat, 11 Jul 2020 11:21 PM (IST)
सुंदरगढ़ जिले में तीन चिकित्सा कर्मी समेत 44 कोरोना पॉजिटिव
सुंदरगढ़ जिले में तीन चिकित्सा कर्मी समेत 44 कोरोना पॉजिटिव

जागरण संवाददाता, राउरकेला : सुंदरगढ़ जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। शनिवार को 44 नए मरीजों की पहचान होने के साथ ही कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 660 हो गई है। इनमें से 209 मरीज स्वस्थ हुए हैं जबकि 449 का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। शनिवार को सामने आए मरीजों में केवल दो लोग बाहर से लौटे हैं जबकि 42 लोग संक्रमित मरीज के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं।

loksabha election banner

शनिवार को सामने आए नए मरीजों में सेक्टर-1 निवासी 63 वर्षीय एवं बसंती कॉलोनी के 55 वर्षीय पुरुष बाहर से लौटने के बाद से क्वारंटाइन थे। हाईटेक के 32 वर्षीय पुरुष एवं 30 वर्षीय महिला मरीज के संपर्क में आने से उन्हें होम क्वारंटाइन में रखा गया था। जोबाघाट टीएमसी से 36 वर्षीय पुरुष की पहचान हुई है। इसी तरह गांधी रोड से 54 वर्षीय दो पुरुष, 65 वर्षीय एक पुरुष, 18 वर्षीय एक पुरुष, 20 वर्षीय व 70 वर्षीय दो महिला पॉजिटिव पाई गई है। विमलागढ़ से 36 वर्षीय पुरुष, कंस्ट्रक्शन कॉलोनी से 47 वर्षीय पुरुष एवं 37 वर्षीय महिला, 12 वर्षीय बालक, फर्टिलाइजर टांगरपाली से 35 वर्षीय महिला व 11 व 12 वर्षीय दो बालिका, नवकृष्ण नगर से 29 वर्षीय महिला व 17 वर्षीय पुरुष, गोलघर सेक्टर-5 बस्ती से 53 वर्षीय, 29 वर्षीय, 62 वर्षीय पुरुष तथा 50 वर्षीय, 55 वर्षीय व 24 वर्षीय महिला संक्रमित हुई हैं। सेक्टर-6 गोलघर बस्ती का 26 वर्षीय पुरुष, बसंती कालोनी का 26 वर्षीय पुरुष, फर्टिलाइजर का 34 वर्षीय पुरुष, लाइंगके 22 वर्षीय व 29 वर्षीय पुरुष संक्रमित हुए। राय अस्पताल स्टाफ 51 वर्षीय पुरुष भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। झारतरंग से 29 वर्षीय महिला, कोयलनगर से 45 वर्षीय पुरुष, सेक्टर-21 से 31 वर्षीय महिला, सेक्टर-3 की 40 वर्षीय महिला, सेक्टर-12 की 58 वर्षीय पुरुष, हाइटेक मेडिकल कालेज का 32 वर्षीय पुरुष एवं 30 वर्षीय महिला, गोपबंधुपल्ली के 37 वर्षीय पुरुष, मधुसूदनपल्ली के 65 वर्षीय पुरुष सेक्टर-6 के 40 वर्षीय पुरुष कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्हें इलाज के लिए कोविड अस्पताल भेजा गया है। इसके साथ ही इनके संपर्क में आए लोगों का नमूना भी संग्रह किया जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.