Move to Jagran APP

वेदव्यास में बिरसा मुंडा व नेल्सन मंडेला कालोनी का लोकार्पण

वेदव्यास स्थित पर्शाटोला में रविवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री दिलीप राय ने बिरसा मुंडा व नेल्सन मंडेला कालोनी का लोकार्पण किया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 01 Mar 2021 06:45 AM (IST)Updated: Mon, 01 Mar 2021 06:45 AM (IST)
वेदव्यास में बिरसा मुंडा व नेल्सन मंडेला कालोनी का लोकार्पण
वेदव्यास में बिरसा मुंडा व नेल्सन मंडेला कालोनी का लोकार्पण

जागरण संवाददाता, राउरकेला : वेदव्यास स्थित पर्शाटोला में रविवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री दिलीप राय ने बिरसा मुंडा व नेल्सन मंडेला कालोनी का लोकार्पण किया। यहां विधायक कोष से बने पांच लाख रुपये के भवन का भी उन्होंने लोकार्पण किया। इस भवन में विधवा, दिव्यांग एवं असहाय महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए विभिन्न प्रशिक्षण दिया जाएगा। पूर्व मंत्री दिलीप राय ने राउरकेला आगमन पर रविवार को विभिन्न क्षेत्रों में जाकर लोगों से मिलने के साथ ही योजनाओं का लोकार्पण किया। सुबह उन्होंने दिवंगत श्याम सुंदर परीडा, रामचंद्र पंडा के घर जाकर परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की। उन्होंने देवी जेना एवं टुलू परीडा की माता के निधन पर भी उनके परिजनों से मिलकर संवेदना जतायी। आमबगान में अष्ट प्रहरी नाम यज्ञ में शामिल होने के बाद वे पर्शाटोला पहुंचे। यहां पर बिरसा मुंडा व नेल्सन मंडेला कालोनी एवं स्पो‌र्ट्स हॉल का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में पूर्व नगरपाल रमेश बल, रंजीत नायक, इरशाद खान, मनोज प्रधान, राजा राय, शंकर जेना, पास्टर मोजेश, प्रीतम सिंह, तारा कृष्णा आदि लोग मौजूद थे। दिलीप राय ने रेलवे कालोनी में रिटायर्ड एसोसिएशन के सदस्यों से मिलकर उनके भवन के निर्माण के लिए आर्थिक सहयोग का भरोसा दिया। राजाबासा की समस्याओं से रूबरू हुए राजगांगपुर के विधायक राजन एक्का : रविवार को राजगांगपुर के विधायक राजन एक्का ने कुतरा ब्लॉक के राजाबासा गांव का दौरा किया। यहां वे गांव के लोगों के साथ चर्च भी गए। साथ ही बस्तीवासियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान लोगों ने बस्ती में सड़क सहित अन्य विकास कार्यो की ओर विधायक का ध्यान आकृष्ट किया। इस पर विधायक ने ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संतोष कुमार बेहरा की मौजूदगी में ग्रामीणों को समुचित पहल करने का आश्वासन दिया। पूर्व विधायक मुखराम नायक, सरत साह, मास्टर मंगलू कुजूर, महेंद्र सिंह, सैयद इकबाल हुसैन, मोहम्मद अस्फुल, बाबुली बरिहा प्रमुूख मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.