Move to Jagran APP

कुआरमुंडा तहसील कार्यालय के चार कर्मी कोरोना पॉजिटिव

कुआरमुंडा तहसील कार्यालय के चार कर्मियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 23 Feb 2021 09:57 PM (IST)Updated: Tue, 23 Feb 2021 09:57 PM (IST)
कुआरमुंडा तहसील कार्यालय के चार कर्मी कोरोना पॉजिटिव
कुआरमुंडा तहसील कार्यालय के चार कर्मी कोरोना पॉजिटिव

संवादसूत्र, राउरकेला : कुआरमुंडा तहसील कार्यालय के चार कर्मियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इस कारण दफ्तर को तीन दिन के लिए बंद करने के साथ ही अग्निशमन विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग की ओर से कार्यालय को सैनिटाइज किया जा रहा है। साथ ही संपर्क में आए लोगों के नमूने जांच के लिए लिए गए हैं। कुआरमुंडा तहसील कार्यालय के कर्मियों में कोरोना का संदेह होने पर मंगलवार को सभी 15 कर्मचारियों का नमूना संग्रह कर जांच की गई। इनमें से चार की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद तहसीलदार चांदनी ने कार्यालय को तीन दिन के लिए बंद रखने की घोषणा की। साथ ही अग्निशमन विभाग की ओर से कार्यालय का सैनिटाइजेशन किया गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से पॉजिटिव पाए गए मरीजों का इलाज शुरू किया है। साथ ही संपर्क में आए लोगों पर नजर रखी जा रही है। युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी : सेक्टर-15 थाना क्षेत्र के मल्लिक बस्ती में एक युवक ने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस शव को जब्त करने के साथ अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कर घटना की जांच कर रही है। 20 वर्षीय संजय सिंह के घर के लोग सोमवार की रात को भोजन करने के बाद सोने चले गए तब उसने फंदे पर लटक कर जान दे दी। खुदकुशी का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। काम के दौरान श्रमिक की बिगड़ी हालत, मौत : सेक्टर-6 बस्ती निवासी श्रमिक की छेंड कालोनी में काम के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ गई एवं अस्पताल ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर थाना का घेराव किया।

loksabha election banner

सरोज कुमार बड़ाइक श्रमिक का काम करता था। छेंड कालोनी में निर्माण कार्य के दौरान अचानक उसकी हालत बिगड़ गई। साथ में काम कर रहे लोग उसे राउरकेला सरकारी अस्पताल ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिजन ठेकेदार से मुआवजा की मांग करते हुए थाना पहुंचे। मुआवजे पर सहमति नहीं बन पायी है एवं शव को आरजीएच के मोर्ग में रखा गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.