Move to Jagran APP

जलदा में विहिप का निधि समर्पण अभियान

दक्षिण राउरकेला स्थित जलदा सी ब्लाक में विहिप की ओर से अयोध्या स्थित राम जन्म भूमि में भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए निधि समर्पण अभियान का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 19 Feb 2021 08:01 AM (IST)Updated: Fri, 19 Feb 2021 08:01 AM (IST)
जलदा में विहिप का निधि समर्पण अभियान
जलदा में विहिप का निधि समर्पण अभियान

जागरण संवाददाता, राउरकेला : दक्षिण राउरकेला स्थित जलदा सी ब्लाक में विहिप की ओर से अयोध्या स्थित राम जन्म भूमि में भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए निधि समर्पण अभियान का आयोजन किया गया। इसमें श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा गया एवं राशि संग्रह में दिलचस्पी दिखाई। इस मौके पर धर्म सभा का भी आयोजन किया गया। विहिप के प्रतिनिधियों ने जलदा सी ब्लाक इलाके में घर-घर जाकर राशि संग्रह करने के साथ ही मर्यादा पुरषोत्तम राम का गुणगान किया। राम मंदिर के इतिहास एवं राम नाम की महिमा के बारे में भी लोगों को बताया गया। अभियान में शामिल विहिप के वरिष्ठ पदाधिकारी शांतनु कुसुम ने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया।

loksabha election banner

इस मौके पर इलाके से 13,490 रुपये राम मंदिर के लिए संग्रह किया गया। सरोज महंतो की अगुवाई में आयोजित इस कार्यक्रम में जयश्री महंतो, संजय कुमार भूमिज, संगीता कुम्हार, दीपा कुम्हार, द्रोपदी भूमिज, पद्मावती पंडा, सनमति बड़ाइक, पुष्पा कुम्हार, लीलावती दास, गोलापी महंतो, अंबिका महंतो, वैद्यनाथ महंतो, झरना तांती, दीप्ति कुम्हार, सरिता खड़िया, कृपा कुम्हार, गायत्री कुम्हार, राइमुनी सिंह, लीलावती महंतो, इंजिलिना खड़या, ललिता तांती, प्रज्ञा महंतो, प्रियांसी महंतो आदि ने अहम भूमिका निभाई।

हनुमान वाटिका में बनेगा बिरजा मंदिर : हनुमान वाटिका, राउरकेला में मां बिरजा के भव्य मंदिर निर्माण के लिए भूमिपूजन संपन्न कराया गया। यह राज्य का दूसरा सबसे बड़ा बिरजा मंदिर होगा। पूर्व केन्द्रीय मंत्री दिलीप राय के प्रयास से इसका निर्माण हनुमान वाटिका में कराया जा रहा है। इसके लिए बिरजा क्षेत्र संघ की ओर से उनके प्रति आभार प्रकट किया गया है। शिलान्यास कार्यक्रम में अमिताभ सामल, प्रफुल्ल कुमार सामल, मनोरंजन सामल, कार्तिक चंद्र मिश्र, चितरंजन बारिक, दिगंबर दास, रंजन कुमार साहू, राजेन्द्र त्रिपाठी प्रमुख शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.