थानेदार से मिले वेल्फेयर ट्रस्ट के पदाधिकारी
सेक्टर-22 फर्टिलाइजर इलाके में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर इंप्लाइज वेल्फेयर ट्रस्ट के प्रतिनिधियों ने थाना अधिकारी रवीन्द्र कुमार पात्र से मुलाकात की एवं स्थिति से अवगत कराया।
जासं, राउरकेला : सेक्टर-22 फर्टिलाइजर इलाके में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर इंप्लाइज वेल्फेयर ट्रस्ट के प्रतिनिधियों ने थाना अधिकारी रवीन्द्र कुमार पात्र से मुलाकात की एवं स्थिति से अवगत कराया। बताया कि इलाके में चोरी की घटनाओं में दिनों दिन बढ़ोत्तरी हो रही है। रोड रोमियो के चलते दुर्घटना की संभावना बढ़ गई है। अपराध भी बढ़ रहे हैं। इस पर नियंत्रण के लिए शाम तथा रात के समय गश्त बढ़ाने तथा चौक चौराहों पर पुलिस बल तैनात करने का अनुरोध किया गया। ट्रस्ट के अध्यक्ष शिवशंकर नायक, महासचिव खिरोद पशायत के साथ सुखनाथ विशोइ, सुकांत महंती, नरेन्द्र मल्लिक, दामोदर धल, पद्मलोचन डोरा आदि लोग शामिल थे।