सुंदरगढ़ में कोरोना के 46 नए मरीजों की पहचान
सुंदरगढ़ जिले में सोमवार को पुन 46 नए कोरोना मरीज की पहचान हुई।
जागरण संवाददाता, राउरकेला : सुंदरगढ़ जिले में सोमवार को पुन: 46 नए कोरोना मरीज की पहचान हुई। इसके साथ ही जिले में कोरोना मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 1557 हो गई है जबकि 916 से अधिक मरीज कोरोना को हराकर घर लौट चुके हैं। वहीं अबतक कोरोना से 10 लोगों की मौत चुकी है जबकि अन्य कारणों से इलाज के दौरान तीन लोगों की मौत हुई है। 628 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है।
सोमवार को सामने आए नए मरीजों में डीलक्स गली की 54 वर्षीय महिला, सेक्टर-6 एच ब्लाक का 32 वर्षीय पुरुष, कल्याणी बस्ती सेक्टर-1 का 32 वर्षीय पुरुष, गोपबंधुपाली तेलीपाड़ा का 30 वर्षीय पुरुष, सेक्टर- 16 का 49 वर्षीय पुरुष, सेक्टर-5 का 49 वर्षीय पुरुष एवं 45 वर्षीय महिला, झीरपानी गिरजाटोला का 39 वर्षीय पुरुष, 9 वर्षीय बालक, आठ वर्षीय बालिका, 12 वर्षीय बालिका, 33 वर्षीय महिला, 78 वर्षीय पुरुष व 53 वर्षीय महिला, सेक्टर-2 की 38 वर्षीय महिला व 46 वर्षीय पुरुष, सेक्टर-6 का 31 वर्षीय पुरुष शामिल हैं। मरीज के संपर्क में आने से संक्रमित हुए लोगों में स्टेशनपाड़ा राजगांगपुर के 61 वर्षीय महिला, शांति सेवा सदन से 23 वर्षीय महिला, तलकीपाड़ा राजगांगपुर के 54 वर्षीय पुरुष, महेशडीह का 41 वर्षीय पुरुष, पातरापाड़ा सुंदरगढ़ का 43 वर्षीय पुरुष, 42 वर्षीय पुरुष, सात वर्षीय बालक, टेलीफोन एक्सचेंज सुंदरगढ़ का 45 वर्षीय पुरुष, कुतरा का 30 वर्षीय पुरुष, मिशन रोड का 30 वर्षीय पुरुष, 37 वर्षीय महिला, 43 वर्षीय पुरुष एंटीजेन टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं। इसी तरह छत्तीसगढ़ से लौटे 22 वर्षीय पुरुष, झारखंड से लौटे 27 वर्षीय पुरुष, 39 वर्षीय पुरुष, 20 वर्षीय पुरुष, 25 वर्षीय पुरुष, 20 वर्षीय पुरुष संक्रमित पाए गए। जिले में हर दिन एक हजार से अधिक लोगों के नमूनों की जांच की जा रही है। गंभीर लक्षण वालों को कोविड अस्पताल तथा सामान्य लक्षण वालों का घरों में ही इलाज किया जा रहा है।