झाड़-फूंक के चक्कर में चली गई महिला की जान
किजिरकेला थाना अंतर्गत बेहराडीह पंचायत के गोएलसुखा गांव में झाड़फूंक के चक्कर में सर्पदंश की शिकार 58 वर्षीय बालाचिका बुड की मौत हो गयी।
By JagranEdited By: Published: Sun, 02 Aug 2020 02:29 AM (IST)Updated: Sun, 02 Aug 2020 02:29 AM (IST)
जासं, राउरकेला : किजिरकेला थाना अंतर्गत बेहराडीह पंचायत के गोएलसुखा गांव में झाड़फूंक के चक्कर में सर्पदंश की शिकार 58 वर्षीय बालाचिका बुड की मौत हो गयी। पुलिस अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कर इसकी छानबीन कर रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार बालचिका गुरुवार की रात को जमीन में बैठ कर भोजन कर रही थी तभी उसे एक जहरीले सांप ने डस लिया। परिवार के लोग उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के बजाय उसका झाड़फूंक कराने लगे। जब उसकी हालत बिगड़ गयी तब उसे अस्पताल पहुंचाया गया। सुंदरगढ़ सदर अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। पुलिस शव को जब्त कर इस घटना की जांच में जुटी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें