Move to Jagran APP

रामोतार शर्मा बने विप्र फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष

वप्र फाउंडेशन की राष्ट्रीय परिषद ओडिशा प्रांतीय कार्यकारिणी के साथ चालू सत्र के कार्यों की घोषणा की गयी है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 29 May 2020 11:51 PM (IST)Updated: Sat, 30 May 2020 06:20 AM (IST)
रामोतार शर्मा बने विप्र फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष
रामोतार शर्मा बने विप्र फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष

जागरण संवाददाता, राउरकेला : विप्र फाउंडेशन की राष्ट्रीय परिषद ओडिशा प्रांतीय कार्यकारिणी के साथ चालू सत्र के कार्यों की घोषणा की गयी है। रामोतार शर्मा को उनके सराहनीय कार्य के लिए आने वाले दो साल के लिए फिर से अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इसके साथ राज्य की विभिन्न शाखा के पदाधिकारियों के नाम की भी घोषणा की गयी।

loksabha election banner

फाउंडेशन के संस्थापक संयोजक सुशील ओझा, मुख्य संरक्षक सत्यनारायण शर्मा, राष्ट्रीय अध्यक्ष महावीर जी शर्मा, पूर्व अध्यक्ष संरक्षक बनवारी सोती, संरक्षक जगदीश मिश्रा, ओडिशा प्रभारी कचरू प्रसाद शर्मा, महामंत्री पवन पारीक, सुनील शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भरत रामजी तिवारी एवं संयोजक किशन जोशी के निर्देशानुसार ओडिशा प्रांतीय कार्यकारिणी व राउरकेला, संबलपुर, रायरंगपुर, बरगढ़, बालेश्वर चैप्टर की कार्यकारिणी का कार्यकारिणी का गठन 2020-22 के लिए किया गया। ओडिशा में विप्र फाउंडेशन विगत दिनों के सामाजिक कार्यों तथा कार्यकारिणी सदस्यों की संख्या बढ़ने पर तारीफ की गयी। रामोतार शर्मा को फिर से अध्यक्ष पद का कार्यभार सौंपा गया है। उनकी टीम में तीन महामंत्री शरद शर्मा (संबलपुर), महेश शर्मा (रायरंगपुर), अशोक चौबे (कटक), कोषाध्यक्ष कैलास पारिक, सात उपाध्यक्ष दिनेश जोशी (कटक), पवन शर्मा, (कांटाबांजी), बासुदेव शर्मा (संबलपुर), सज्जन लढ़ानिया (भुवनेश्वर), कैलाश शर्मा (जटनी), जुगल शर्मा (राउरकेला), सुरेशअ शर्मा (राउरकेला), सात सचिव अजय चौटिया (राउरकेला), दुर्गा प्रसाद शर्मा (बरगढ़), सचिन शर्मा (झारसुगुड़ा), विश्वनाथ शर्मा (भुवनेश्वर), राजेंद्र पासोरिया (कटक), कौशल शर्मा (कटक), अजय शर्मा (झारसुगुड़ा) शामिल किये गये हैं। राउरकेला चैप्टर के कार्यकारिणी में अध्यक्ष टिकू चौमाल, महासचिव रविकांत शर्मा, उपाध्यक्ष राजेश शर्मा व शांतिलाल पारीक, सचिव गौतम शर्मा, प्रद्युमन शर्मा, कोषाध्यक्ष सुनील शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य दिलीप शर्मा, अनुप शर्मा, अजय शर्मा, अशोक शर्मा, जयप्रकाश शर्मा, प्रमोद शर्मा, मनीष लोयलका, रवि शर्मा, रतन बजडोलिया, विशाल शर्मा, सुरेश शर्मा शामिल हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.