Move to Jagran APP

पति की दीर्घायु के लिए सुहागिनों ने किया वट सावित्री व्रत

इस्पात नगरी राउरकेला व आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार को सुहागिनों ने पति की दीर्घायु के लिए वट सावित्री व्रत किया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 22 May 2020 11:50 PM (IST)Updated: Sat, 23 May 2020 06:17 AM (IST)
पति की दीर्घायु के लिए सुहागिनों ने किया वट सावित्री व्रत
पति की दीर्घायु के लिए सुहागिनों ने किया वट सावित्री व्रत

जागरण संवाददाता, राउरकेला : इस्पात नगरी राउरकेला व आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार को सुहागिनों ने पति की दीर्घायु के लिए वट सावित्री व्रत किया। सुबह से ही मंदिरों में पूजा अर्चना के लिए सुहागिनें पहुंची। वट वृक्ष पर रक्षा सूत्र बांध कर पूजा की तथा घरों में भी सावित्री व्रत कथा का आयोजन किया गया। लॉकडाउन के बावजूद बड़ी संख्या महिलाएं पूजा अर्चना के लिए घरों से निकली। इस दौरान कई जगहों पर शारीरिक दूरी का भी पालन होते नहीं दिखा।

loksabha election banner

लॉकडाउन के दौरान मंदिरों के कपाट बंद हैं। इसके बावजूद शुक्रवार को वट सावित्री पूजा के लिए महिलाएं समीप के मंदिरों में जाकर पति की दीर्घायु के साथ परिवार में सुख शांति के लिए देव दर्शन कर पूजा-अर्चना की। साथ ही वट वृक्ष में रक्षा सूत्र बांधकर पति के लिए दीर्घायु की कामना की। राउरकेला के गौरीशंकर मंदिर में बड़ी संख्या में महिलाएं पूजा के लिए पहुंची थी। यह कंटेनमेंट जोन में होने के कारण पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। जिसके बाद महिलाएं यहां से बरगद की डाली लेकर घरों में जाकर वट की पूजा-अर्चना की। संकट मोचन मंदिर रेलवे स्टेशन, मालगोदाम काली मंदिर, पंचदेव मंदिर ट्रैफिक गेट, उदितनगर पंचमंदिर, बसंती कालोनी जगन्नाथ मंदिर के सेक्टर-3 जगन्नाथ मंदिर, हनुमान वाटिका, बंडामुंडा समेत अन्य क्षेत्र के मंदिरों समेत वट वृक्ष के नीचे जाकर सुहागिनों ने पूजा-अर्चना की। शर्मा महिला मंडल की ओर से बिरसा डाहर रोड में पूजा की गई। इसमें विमला देवी शर्मा, लीला देवी शर्मा, लक्ष्मी शर्मा, सीमा शर्मा, पुष्पा मित्तल, स्वेता मित्तल, सुमन मित्तल, खुशबू मित्तल प्रमुख शामिल हुई। अन्य क्षेत्रों में भी घरों में व्रत कथा का आयोजन कर पुरोहित की उपस्थिति में वट सावित्री पूजा की गई। बीरमित्रपुर में संडे मार्केट में स्थित बरगद पेड़ के नीचे शारीरिक दूरी का ख्याल नहीं रखने पर पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। जगन्नाथ मंदिर सहित अन्य मंदिर व बरगद पेड़ पर रक्षा सूत्र बांध कर पूजा अर्चना की गई। कोरोना पर भारी पड़ी आस्था :

कोरोना संक्रमण काल में भी वट सावित्री पूजा को लेकर एक अलग ही जोश दिखा। शुक्रवार को वट सावित्री पूजा के अवसर पर कुम्हार पाड़ा स्थित बाबा तालाब, ओसीएल मंदिर, आइटी कॉलोनी स्थित हनुमान मंदिर, स्टेशन पाड़ा, लिपलोई स्थित वट वृक्ष पर रक्षासूत्र बांधकर सुहागिनों ने अपने पतियों के लिए दीर्घायु की कामना की। पूजन सामग्री व साजो-श्रृंगार के साथ पहुंची वृतियों ने विधि-विधान से वट वृक्ष में कलावा बांधकर पति के लिए दीर्घायु की कामना करतें हुए फल-फूल अर्पित किया। मान्यता है कि वट वृक्ष की आयु लगभग पांच सौ साल से अधिक होती है। इस कारण वट सावित्री पूजा के दिन सुहागिनें पेड़ के नीचे जाकर अपने पतियों की दीर्घायु के लिए पूजा कर रक्षासूत्र बांधती हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.