भाजपाइयों ने मास्क और साबुन का वितरण किया
भारतीय जनता पार्टी मिड टाउन मंडल की ओर से कोरोना संक्रमण से शहरवासियों को बचाने के लिए प्लांट साइट अंचल में लोगों के बीच मास्क और साबुन का वितरण किया गया।
जागरण संवाददाता, राउरकेला : भारतीय जनता पार्टी मिड टाउन मंडल की ओर से कोरोना संक्रमण से शहरवासियों को बचाने के लिए प्लांट साइट अंचल में लोगों के बीच मास्क और साबुन का वितरण किया गया। इस दौरान भाजपाइयों ने लोगों को कोरोना से बचाव के संबंध में जागरूक भी किया। साथ ही लोगों को जरुरत होने पर ही घर निकलने, हमेशा मास्क का व्यवहार करने और दिन भर में कई बार साबुन से हाथ धोने एवं बाहर रहने पर लिक्विड सैनिटाइजर का व्यवहार करने के लिए प्रेरित किया। इसके अलावा लोगों को खासकर शारीरिक दूरी बनाए रखने का भी आग्रह किया। इस दौरान भाजपाइयों ने सौ से अधिक लोगों के बीच मास्क और साबुन का विचरण किया। भाजपा नेता निहार राय, टाउन अध्यक्ष बिदर सिंह, टुनी देवी प्रमुख मौजूद थे। आगामी दिनों में अन्य अंचलों में भी लोगों के बीच मास्क और साबुन वितरण करने की बात भाजपा नेता निहार राय ने कही। सेवानिवृत्त कर्मियों ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए 50 हजार रुपये
सुंदरगढ़ सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ की ओर से कोरोना से मुकाबला के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में 50 हजार रुपये की सहायता की गई। संघ के अध्यक्ष दुर्गामाधव पटेल, कार्यकारी अध्यक्ष ईश्वर चंद्र नायक, उपाध्यक्ष गुणनिधि महंतो, महासचिव राजकिशोर महाराणा, कार्यकारिणी सदस्य गदाधर दास, सुरेश प्रुष्टि आदि लोग जिलापाल कार्यालय जाकर सहायता राशि का चेक जिलापाल निखिल पवन कल्याण को सौंपा।
टीमजोर पुल से हो वाहनों का आवागमन : जुएल ओराम
पानपोष स्थित ब्राह्मणी नदी पुल की मरम्मत में पांच दिन का समय लगेगा। इसके विकल्प के रूप में टीमजोर ब्राह्मणी पुल का इस्तेमाल करने का सुझाव सांसद जुएल ओराम ने दिया है एवं युद्ध स्तर पर सड़क की मरम्मत कराने पर जोर दिया है सांसद ओराम ने कहा है कि ब्राह्मणी पुल राउरकेला की जीवनरेखा है। शहर में आने जाने के लिए यह एकमात्र मार्ग है। मरम्मत के लिए पांच दिनों तक इसे बंद रखे जाने से भारी असुविधा होगी। टीमजोर में ब्राह्मणी नदी पर पुल का निर्माण होने से वाहनों का बीरकेरा से कलुंगा होकर आना जाना हो सकता है। द्वितीय ब्राह्मणी पुल निर्माण होने तक भारी वाहनों को नरेन्द्रगांव- गुरुंडिया के रास्ते कलुंगा तक चलाने का सुझाव सांसद ने दिया है।