बजरंगदल व विहिप ने सुभाष चौहान को दी श्रद्धांजलि
बजरंगदल के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व पश्चिम ओडिशा विकास परिषद के अध्यक्ष सुभाष चौहान के निधन पर बजरंगदल व विश्व ंिहंदू परिषद की ओर से शोक प्रकट किया गया।
जागरण संवाददाता, राउरकेला : बजरंगदल के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व पश्चिम ओडिशा विकास परिषद के अध्यक्ष सुभाष चौहान के निधन पर बजरंगदल व विश्व ंिहंदू परिषद की ओर से शोक प्रकट किया गया। बुधवार को एकादशा पर सेक्टर-3 सीताराम मंदिर परिसर में हवन यज्ञ कर आहूति देने के साथ चौहान को श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर विहिप के पश्चिम ओडिशा धर्म प्रसार विभाग सचिव शांतनु कुसुम ने हिदू समाज व संस्कृति की सुरक्षा में सुभाष चौहान के अवदान पर प्रकाश डाला। कहा कि चौहान 1995 से 2000 तक हिन्दू जागरण सामुख्य के प्रदेश अध्यक्ष, 2000 से 2003 तक संघ के राज्य संयुक्त प्रचार प्रमुख, 2003 से 2006 तक बजरंगदल के प्रदेश अध्यक्ष, 2006 से 2008 तक भारत प्रमुख, 2008 से 2010 तक राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं 2010 से 2012 तक बजरंगदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष का दायित्व निभाया। उन्होंने अपने कार्यकाल में हिन्दू समाज को जागृत कर राष्ट्रीय स्तर पर ओडिशा की भूमि का गौरव बढ़ाया जिसके लिए उन्हें याद किया जायेगा। एकादशा पर पंडित विश्वजीत मिश्र के द्वारा हवन पूजन किया गया। इसमें विहिप के प्रांतीय सेवा प्रमुख अमूल्य मिश्र, विभाग संगठन सचिव रामचंद्र नायक, खिरोद कुमार साहू, सरोज कुसुम, आशीश दास, टुलू बेहरा प्रमुख शामिल थे।