शहर को किया गया सैनिटाइज
शहर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या दिन पर दिन बढ़ने के कारण राउरकेला महानगर निगम (आरएमसी) और जिला प्रशासन की ओर से शहरवासियों के लिए विभिन्न सुरक्षा के उपाय किए जा रहे है।
जागरण संवाददाता, राउरकेला : शहर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या दिन पर दिन बढ़ने के कारण राउरकेला महानगर निगम (आरएमसी) और जिला प्रशासन की ओर से शहरवासियों के लिए विभिन्न सुरक्षा के उपाय किए जा रहे है। ताकि शहर में संक्रमण विस्तार पर अंकुश लगाया जा सके। इसके तहत शहर के फ्री जोन के साथ कंटेनमेंट और बफर जोन के मुख्य मार्ग को ट्रैक्टर के माध्यम से सैनिटाइज किया जा रहा है। मंगलवार को आरएमसी की ओर से टैंकर में ब्लीचिग पाउडर मिक्स लेकर ट्रैक्टर के जरिये उदितनगर से आंबेडकर चौक, आंबेडकर चौक से मंगल भवन, मंगल भवन बफर जोन से लेकर मुख्य मार्ग होते हुए कंटेनमेंट जोन से लेकर बिसरा चौक तक सैनिटाइज किया गया। इस दौरान फ्री जोन और बफर जोन वाले मार्ग में आने-जाने वाले वाहन चालकों को किनारे से जाने का निर्देश दिया जा रहा था। उल्लेखनीय है कि कोरोना को लेकर जारी लॉक डाउन के दौरान केवल एक दिन ही शहर की विभिन्न गलियों में महानगर निगम की ओर से हैंड सैनिटाइज किया गया है। केवल कंटेनमेंट जोन के गलियों में ही आरएमसी की ओर से सैनिटाइज का कार्य किया जा रहा है। इस कारण अन्य अंचल के लोगों में नाराजगी है। चेन्नई से लौटे श्रमिक क्वारंटाइन
चेन्नई से बणई पहुंचे 23 श्रमिकों को प्रशासन की ओर से क्वारंटाइन सेंटर भेज दिया गया है। जकेइकेला क्वारंटइन सेंटर में 20 पुरुषों को भेजा गया है जबकि तीन महिला श्रमिकों को बैदपाली क्वारंटाइन सेंटर में रहने की व्यवस्था की गई है। बणई धरणीधर स्कूल क्वारंटाइन सेंटर में एक पॉजिटिव मरीज के पाए जाने के बाद से प्रशासन की ओर से सतर्कता बढ़ाई गई है तथा बाहर से आने वाले श्रमिकों को स्वास्थ्य जांच करने के बाद क्वारंटाइन किया जा रहा है।