Move to Jagran APP

फर्टिलाइजर प्रज्ञापीठ में नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ की पूर्णाहूति

गायत्री प्रज्ञापीठ फर्टिलाइजर टाउनशिप में अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 18 Feb 2020 11:12 PM (IST)Updated: Tue, 18 Feb 2020 11:12 PM (IST)
फर्टिलाइजर प्रज्ञापीठ में नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ की पूर्णाहूति
फर्टिलाइजर प्रज्ञापीठ में नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ की पूर्णाहूति

जागरण संवाददाता, राउरकेला : गायत्री प्रज्ञापीठ फर्टिलाइजर टाउनशिप में अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया। तीन दिवसीय इस अनुष्ठान में छात्र-छात्राओ के साथ बड़ी संख्या में उनके परिजनों ने शामिल होकर आहूति अर्पित की। युग संगीत एवं प्रवचन का कार्यक्रम भी शांति कुंज हरिद्वार की देखरेख में आयोजित किया गया। ं शांतिकुंज के टोली नायक बलराम साहू, प्रज्ञापीठ के प्रमुख डॉ. आरबी महापात्र, विचित्रानंद साहू के प्रयास से 16 फरवरी की सुबह ध्वज आरोहण तथा कलशयात्रा के साथ शुरू इस अनुष्ठान में शाम को युग संगीत एवं प्रवचन कार्यक्रम, 17 की ध्यान साधना, योग के बाद अपराह्न एक बजे तक गायत्री महायज्ञ, प्रसाद सेवन, कार्यकर्ता गोष्ठी तथा शाम को युग संगीत एवं प्रवचन का कार्यक्रम हुआ। 18 फरवरी को भी उपरोक्त सभी कार्यक्रम के बाद शाम को दीप यज्ञ के साथ महायज्ञ की पूर्णाहूति हुई। इसमें छात्र-छात्राओं सहित बड़ी संख्या में लोगों ने विश्व शांति व कल्याण के लिए आहूतियां अर्पित की।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.