राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी गाब्रियल खाखा का निधन
राजगांगपुर के रेंगालबहान निवासी व राष्ट्रीय पुलिस हॉकी टीम के खिलाड़ी गाब्रियल खाखा का 54 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
जासं, राउरकेला : राजगांगपुर के रेंगालबहान निवासी व राष्ट्रीय पुलिस हॉकी टीम के खिलाड़ी गाब्रियल खाखा का 54 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे कुछ महीने से कैंसर रोग से पीड़ित थे एवं जगदा स्थित सीडब्ल्यूएस अस्पताल में इलाज चल रहा था। ओलंपियन विलियम खलको के चाचा तथा राउरकेला रिजर्व पुलिस के जवान रहे गाब्रियल ने सब जूनियर व जूनियर स्तर पर ओडिशा का प्रतिनिधित्व किया था एवं मिड फील्ड के खिलाड़ी के रूप में अपनी पहचान बनायी थी। उनके निधन पर वेटरन हॉकी संगठन, पानपोष क्रीड़ा संगठन, इंटरसिटी गोल्ड कप संगठन आदि खेल संगठनों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। अंतिम यात्रा में हॉकी टीम के कोच बर्नाड लकड़ा, कोच जार्ज लुगून, अमित टोप्पो, उमलन मिज, सिलवरीयस मिज, प्रदीप लुगून आदि लोग रेंगालबहाल गांव पहुंचकर शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की।