छेंड कॉलोनी में चिकित्सक के बंद घर से चोरी
छेंड कालोनी निवासी डॉ. अमित देवता के घर का ताला तोड़कर नकदी समेत अन्य सामान चोरों ने टपा दिया।
By JagranEdited By: Published: Fri, 14 Feb 2020 11:20 PM (IST)Updated: Fri, 14 Feb 2020 11:20 PM (IST)
जासं, राउरकेला : छेंड कालोनी निवासी डॉ. अमित देवता के घर का ताला तोड़कर नकदी समेत अन्य सामान चोरों ने टपा दिया। इस संबंध में छेंड थाने में शिकायत के बाद पुलिस ने मौका-मुआयना कर घटना की जांच कर रही है। छेंड़ कॉलोनी के एम-129 निवासी डॉ. अमित देवता की पत्नी की तबीयत ठीक नहीं होने के कारण वह मायके गयी थी। रात करीब 11 बजे अमित देवता भी घर बंदकर ससुराल चले गए। सुबह जब वह घर लौटे तो ताला टूटा पाया। अंदर तीन आलमारी में रखे करीब तीन लाख के गहने, नकद करीब बीस हजार रुपये गायब थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें