नित्यानंद बने स्मार्ट सिटी में सांसद प्रतिनिधि
राउरकेला स्मार्ट सिटी में सांसद जुएल ओराम ने अपने प्रतिनिधि के रूप में भाजपा नेता व पूर्व पार्षद नित्यानंद सिघल को नियुक्त किया है।
By JagranEdited By: Published: Wed, 18 Sep 2019 10:37 PM (IST)Updated: Wed, 18 Sep 2019 10:37 PM (IST)
जासं, राउरकेला : सांसद जुएल ओराम ने स्मार्ट सिटी, राउरकेला के लिए भाजपा नेता नित्यानंद सिघल को अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया है। सांसद की गैर मौजूदगी में नित्यानंद स्मार्ट सिटी की विभिन्न बैठक में उनका प्रतिनिधित्व करेंगे तथा सुझाव देंगे। स्मार्ट सिटी में सांसद के प्रतिनिधि बनाये जाने पर उनके समर्थकों ने नित्यानंद को शुभकामनाएं दी हैं। नित्यानंद सिघल ने भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देने पर सांसद जुएल ओराम के प्रति आभार प्रकट किया है तथा उनके भरोसे पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करने की बात कही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें