Move to Jagran APP

पर्यावरण संरक्षण पर जागरूकता का आह्वान

सामाजिक व महिला सशक्तिकरण की दिशा में काम करने वाले स्वयंसेवी महिला संगठन मां उग्र तारा महिला संघ की ओर से रविार को इस्पात नगरी के सेक्टर दो अंचल में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के लिये ज्यादा से ज्यादा पेड़-पौधे लगाने का आह्वान किया गया। वहीं इस पर व्यापक जन जागरूकता चलाने पर जोर दिया गया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 15 Sep 2019 09:26 PM (IST)Updated: Sun, 15 Sep 2019 09:26 PM (IST)
पर्यावरण संरक्षण पर जागरूकता का आह्वान
पर्यावरण संरक्षण पर जागरूकता का आह्वान

जागरण संवाददाता, राउरकेला: सामाजिक व महिला सशक्तीकरण की दिशा में काम करने वाले स्वयंसेवी महिला संगठन मां उग्र तारा महिला संघ की ओर से रविवार को इस्पात नगरी के सेक्टर दो अंचल में पौधरोपण का आयोजन किया गया। इसमें पर्यावरण संरक्षण के लिए ज्यादा से ज्यादा पेड़-पौधे लगाने का आह्वान किया गया। वहीं इस पर व्यापक जन जागरूकता चलाने पर जोर दिया गया।

loksabha election banner

रविवार को आयोजित इस कार्यक्रम में राउरकेला तहसीलदार विश्वरंजन रथ ने पौधा लगाकर इसकी शुरुआत की। उन्होंने पेड़-पौधों की महता से अवगत कराने के साथ अधिक से अधिक संख्या में फलदार पौधे लगाने का परामर्श दिया। जिससे यह भविष्य में सभी के काम आ सके। मीडिया कर्मी मनोरंजन दास ने भी पौधा लगाने के लिए महिलाओं को प्रोत्साहित किया। अन्य लोगों में संघ के सलाहकार रमेश बल, ब्रजकिशोर साहु समेत संघ की अध्यक्ष शकुंतला साहु, सचिव उर्मिला आचार्य, विजयलक्ष्मी, निर्मला महापात्र, सस्मिता जेना, सुजाता पात्र, ममता साहु, पुष्पलता महंती, सरस्वती मिश्र, सविता पंडा, लक्ष्मीप्रिया पटनायक, मालती प्रधान, रमा पाइकराय आदि उपस्थित थीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.