परशुराम मंदिर में मनाया गया गुरु पूर्णिमा उत्सव
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर ब्राह्मण नारी शक्ति सुंदरगढ़ की ओर से श्री परशुराम मंदिर में उत्सव मनाया गया।
जागरण संवाददाता, राउरकेला: गुरु पूर्णिमा के अवसर पर ब्राह्मण नारी शक्ति, सुंदरगढ़ की ओर से श्री परशुराम मंदिर में उत्सव मनाया गया।
इस अवसर पर गुरु स्वरूप सुशील दाहिमा, संतोष पारिख, कैलाश पारिख, विनीत पांडेय, विवेक पांडेय और पदमा शर्मा को अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। इसके पूर्व भगवान परशुराम का पूजन कर अंगवस्त्र अर्पित किया गया। इस मौके पर प्रख्यात साहित्यकार, कवि और संगीतज्ञ सुशील दाहिमा ने गुरु शिष्य महत्ता पर प्रकाश डाला और भारतीय संस्कृति में रचे बसे कार्यक्रम के लिए महिलाओं को आशीर्वचन के साथ धन्यवाद दिया। संतोष पारिख ने महिलाओ को ही गुरु की संज्ञा प्रदान की और भगवान दत्तात्रेय की कथानुसार मातृ शक्ति के त्याग और समर्पण की बात कही। कैलाश पारिख भी मातृशक्ति को सहयोग देने की प्रतिबद्धता दोहराई। इस अवसर पर ब्राह्मण कल्याण सभा के सचिव शांतिलाल पारिख, विप्र फाउंडेशन के सचिव पुरुषोत्तम चौमाल, शिवशंकर शर्मा, गज्जू शर्मा, महेश शर्मा, अरुण शर्मा, सुशील शर्मा, रीता शर्मा, नारी शक्ति की हेमा शर्मा, उमा शर्मा, सरोज चौमाल,अंजू शर्मा, सुनीता जोशी, सुलोचना, संगीता सिखवाल, सरिता शर्मा, संतोष शर्मा, ललिता शर्मा, मधु शर्मा, लक्ष्मी शर्मा, संजय शिखवाल, सुशील शर्मा की सक्रिय भूमिका रही।