Move to Jagran APP

धूमधाम से मनी व्यासदेव स्कूल की रजत जयंती

गुरु पूर्णिमा के मौके पर महर्षि व्यासदेव की जयंती व व्यासदेव हाईस्कूल की रजत जयंती धूमधाम से मनायी गई।

By JagranEdited By: Published: Tue, 16 Jul 2019 10:18 PM (IST)Updated: Wed, 17 Jul 2019 06:46 AM (IST)
धूमधाम से मनी व्यासदेव स्कूल की रजत जयंती
धूमधाम से मनी व्यासदेव स्कूल की रजत जयंती

जागरण संवाददाता, राउरकेला : गुरु पूर्णिमा के मौके पर महर्षि व्यासदेव की जयंती व व्यासदेव हाईस्कूल की रजत जयंती धूमधाम से मनायी गयी। इसमें मुख्य अतिथि लायंस डिस्ट्रक्ट गवर्नर विनोद मोहंता ने स्कूल के विकास के लिए लायंस क्लब के सहयोग की प्रशंसा की। उन्होंने अन्य क्लबों से भी इस तरह के कार्य करने पर जोर दिया। सम्मानित अतिथि सेकेंड वीडीजी राकेश कुमार सिंह, चंद्रशेखर महापात्र, गिरीश चंद्र पात्र, गोरखनाथ श्रीवास्तव मौजूद थे। प्रमोद प्रधान, राकेश कुमार सिंह ने भी अपने विचार रखे। स्कूल के संस्थापक सदस्य अभिराम मिश्रा, धनेश्वर बेहरा, रघुनाथ बेहरा, स्मिता महंती, तुलसीराम सेठ, रामचंद्र साहू, कुंज किशोर सिंह, भीमसेन कुजूर की मौजूदगी में भारतीय स्टेट बैंक कृषि विकास शाखा कलुंगा की ओर से स्कूल को एक कंप्यूटर प्रदान किया गया। इस मौके पर स्कूल के पांच पूर्व छात्रों को सम्मानित किया गया। प्रधानाध्यापक प्रफुल्ल कुमार बारिक के संचालन हुए इस कार्यक्रम में शिक्षिका मंजूलता त्रिपाठी, उमेश चंद्र दास, सुमंत कुमार पाठी, सुप्रिया महाराणा, शशधर साहू, सुभाष चंद्र साहू, लक्ष्मीधर साहू, मधुसूदन दास आदि शामिल रहे। अंत में गिरीश चंद्र पंडा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.