Move to Jagran APP

जरूरत मंदों के हित में कार्य करने पर जोर

बालुघाट पानपोष में रविवार को विहंगम योग संस्थान की ओर स सदगुरु श्री सदाफल देव की 50वीं वर्षगांठ पर प्रेरणात्मक सभा का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 14 Jul 2019 10:18 PM (IST)Updated: Mon, 15 Jul 2019 06:41 AM (IST)
जरूरत मंदों के हित में कार्य करने पर जोर
जरूरत मंदों के हित में कार्य करने पर जोर

जागरण संवाददाता, राउरकेला : बालुघाट, पानपोष में रविवार को विहंगम योग संस्थान की ओर से सदगुरु श्री सदाफल देव की 50वीं वर्षगांठ पर प्रेरणात्मक सभा का आयोजन किया गया। इसमें योग क्रिया के माध्यम से युवाओं में नए स्वर भरने, माता पिता की सेवा करने, जरूरतमंद लोगों के हित के लिए कार्य करने जैसे आदर्श का अनुसरण करने पर जोर दिया गया।

loksabha election banner

मुख्य अतिथि विहंगम योग प्रचारक सुग्रीव शर्मा के संचालन में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रचारक हरीनारायण सिंह ने स्वागत गान एवं अंकित श्वेत ध्वजारोहण किया। ओशीयार प्रसाद के नेतृत्व में सदगुरु की महिमा एवं स्वरवेद का गुणगान किया। स्वरवेद के चारों मंडल के अध्याय में अंकित दोहों के माध्यम से लोगों के मन में अमिट चित्र अंकन किया तथा स्वरवेद की कथा सुनाई गई। इस कार्यक्रम में नितेश कुमार, नरेश प्रसाद, आशा देवी, सुरेश गुप्ता, देवंती देवी, रवि प्रसाद, मनसा देवी, उमावती मिश्रा, रिकु देवी, सरिता शर्मा, सोना देवी, शांति देवी, सुशीला देवी, माला रजक, मुनमुन रजक, अनमोल रजक, ओम रजक, मोना साह, सोना साह, अदिति, दीनानाथ साह, विश्वनाथ विश्वकर्मा समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.