ठोस कचरा प्रबंधन में महानगर निगम विफल
स्मार्ट सिटी राउरकेला के विभिन्न क्षेत्रों में कचरा संग्रह कि
जागरण संवाददाता, राउरकेला : स्मार्ट सिटी राउरकेला के विभिन्न क्षेत्रों में कचरा संग्रह किया जा रहा है पर उसे डंप करने तथा उसका प्रबंधन करने की कोई व्यवस्था नहीं है। बारिश के मौसम में कचरे से दुर्गध आ रही है। इससे बीमारी भी फैलने की आशंका है। राउरकेला नगर निगम ही नहीं राउरकेला इस्पात संयंत्र के साथ राजगांगपुर, सुंदरगढ़ व बीरमित्रपुर नगरपालिका क्षेत्र की भी यही हालत है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड तथा नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के निर्देशों का यहां पालन नहीं हो पा रहा है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के निर्देश पर राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से पांचों संस्थाओं के ठोस कचरा प्रबंधन के लिए उठाए गए कदमों के संबंध में जवाब देने को कहा गया था। इसमें कितने सफाई कर्मचारी हैं। कचरा प्रबंधन के लिए क्या व्यवस्था है एवं वर्तमान स्थिति के संबंध में विस्तार से जवाब देना था। पर्यावरण की सुरक्षा के लिए कचरा का ठीक तरह से प्रबंधन किया जाना चाहिए। नदी में पानी छोड़ने से पहले उसका शोधन जरूरी है। शहर का कचरा अब बालूघाट की बस्ती, बीपीयूटी के पास खाली मैदान में कचरा फेंका जा रहा है जिसका स्थानीय लोग विरोध कर रहे हैं। ठोस कचरा प्रबंधन के लिए दस साल पहले से ही प्रस्ताव दिया गया था। अब इस दिशा में काम शुरू हुआ है। इसके लिए टेंडर हुआ है। करीब नौ एकड़ जमीन पर ठोस कचरा प्रबंधन इकाई की स्थापना की जाएगी। राउरकेला इस्पात संयंत्र और राउरकेला महानगर निगम के बीच की पेंच को भी अब तक नहीं हटाया जा सका है। इस परियोजना काम युद्ध स्तर पर नहीं होने से आने वाले दिनों में शहरों की हालत बिगड़ सकती है।