भक्तों ने किया भगवान के मीन वेश का दर्शन
शहर के गुंडिचा मंदिरों में भगवान जगन्नाथ के साथ तीनों देवी द
By JagranEdited By: Published: Fri, 05 Jul 2019 11:53 PM (IST)Updated: Sat, 06 Jul 2019 06:51 AM (IST)
जागरण संवाददाता, राउरकेला : शहर के गुंडिचा मंदिरों में भगवान जगन्नाथ के साथ तीनों देवी देवताओं का मीन वेश किया गया। मीन वेश के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में भक्त शाम को मंदिर में पहुंचे। गुंडिचा मंदिर में सुबह मंगल आरती, सूर्य पूजा, द्वारपाल पूजा, बाल्य भोग, खिचुड़ी धूप, मध्याह्न धूप, पहुड़ आदि कार्यक्रम आयोजित किये गये। शाम को भगवान जगन्नाथ के साथ तीनों देवी देवताओं का मीन वेश हुआ। आमबगान गुडिचा मंदिर, संकट मोचन गुंडिचा मंदिर, प्लांट साइट गुडिचा मंदिर, कोयलनगर गुंडिचा मंदिर, पावर हाउस रोड गुंडिचा मंदिर में सबसे अधिक भीड़ रही। शनिवार को भगवान के कच्छप वेश होगा तथा भगवान इसी वेश में भक्तों को दर्शन देंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें