ब्राह्मण नारी शक्ति ने रेल यात्रियों में बांटा शर्बत
ब्राह्मण नारी शक्ति की ओर से रविवार को संकट मोचन मंदिर पि
जागरण संवाददाता, राउरकेला : ब्राह्मण नारी शक्ति की ओर से रविवार को संकट मोचन मंदिर परिसर में पथिकों तथा रेलवे स्टेशन परिसर में ट्रेनों के आने के समय रेल यात्रियों के बीच शर्बत बांटा गया। संगठन की ओर से हर रविवार को इस तरह का कार्यक्रम आयोजित करने की बात अध्यक्ष रीता शर्मा ने कही। राउरकेला ब्राह्मण कल्याण सभा की प्रेरणा से भीषण गर्मी को देखते हुए ब्राह्मण नारी शक्ति की ओर से रविवार को संकट मोचन मंदिर परिसर में शर्बत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां पथिकों को शर्बत पिलाने के बाद संगठन की सदस्य प्लेट फार्म नंबर-1 एवं 2 के अलावा इस्पात एक्सप्रेस, साउथ बिहार एक्सप्रेस, जम्मू तवी एक्सप्रेस के यात्रियों को ठंडा शर्बत पिलाया। इस कार्यक्रम में अध्यक्ष रीता शर्मा के साथ सुनीता शर्मा, अंजू शर्मा, हेमा शर्मा, उमा शर्मा, वैशाली शर्मा, बबली शर्मा, किरण शर्मा, पुष्पा शर्मा, विशाखा शर्मा, सरोज चौमाल, ओमप्रकाश खंडेलवाल, सरिता खंडेलवाल, कैलास पारिक, सुशील शर्मा, संजय शर्मा, रामनिवास शर्मा, दिलीप शर्मा, अरुण शर्मा शामिल थे।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप