जागरूकता व नियमित जांच से बच सकती जान
गायत्री शक्तिपीठ एवं राउरकेला डायबिटीज फोरम की ओर से मं
जागरण संवाददाता, राउरकेला : गायत्री शक्तिपीठ एवं राउरकेला डायबिटीज फोरम की ओर से मंगलवार को मधुमेह पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। रैली निकाल कर विभिन्न क्षेत्रों की परिक्रमा की गई तथा जांच के बाद लक्षण पाए जाने पर परहेज करने के साथ हनयमित दवा लेकर जान बचाने का आह्वान किया गया।
मंगलवार की सुबह गायत्री शक्तिपीठ सेक्टर-2 से निकली जागरूकता रैली को डॉ. एसके बंसल ने झंडा दिखाकर रवाना किया। इसमें शामिल लोग डिसूजा स्कूल, एनएसी मार्केट, इंडो जर्मन क्लब, बीजू पटनायक चौक से होकर शक्तिपीठ वापस लौटे। यहां लोगों को मधुमेह के प्रारंभिक लक्षण तथा जांच की जरूरत के संबंध में लोगों को बताया गया। इस कार्यक्रम में डॉ. आरबी महापात्र, डॉ. एसके रथ, डॉ. एसआर सामल एवं डॉ. एसएन कर भी शामिल थे। कार्यक्रम में गायत्री परिवार के सौ से अधिक परिजन शामिल हुए। डॉ. आरबी महापात्र ने अतिथियों का स्वागत किया तथा लोगों को इसके प्रति अधिक से अधिक जागरूक करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मधुमेह को नियंत्रण में नहीं रखने से शरीर के अन्य अंग भी प्रभावित होते हैं। उच्च रक्तचाप, किडनी, हृदय एवं आंखों पर भी इसका बुरा असर पड़ता है एवं मरीजों की परेशानी बढ़ जाती है। यहां तक कि इससे असामयिक मौत की संभावना भी बढ़ जाती है। डीपी शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इसमें राधाकांत त्रिपाठी, विजय कुमार कर, शिवचंद्र साहू आदि ने सहयोग किया।