जगत जननी सीता माता का जन्मदिन मनाया
जगद्गुरु कृपालु महाराज के अनुयायी श्याम श्याम सत्संग की ओर से
जागरण संवाददाता, राउरकेला : जगद्गुरु कृपालु महाराज के अनुयायी श्याम श्याम सत्संग की ओर से जगत जननी सीता माता के जन्मदिन पर पथिकों के बीच शर्बत वितरण करने के साथ ही जरूरतमंदों के बीच पोशाक वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें सत्संग से जुड़े लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए।
जगत गुरु कृपालु महाराज के सत्संगियों ने सीता माता के जन्म दिन पर सेक्टर-4 के ए-231 स्थित श्यामा श्याम आश्रम में सुबह से ही गुरु का भजन कीर्तन का आयोजन हुआ। इसके पश्चात प्रवचन का कार्यक्रम हुआ जिसमें माता पिता की सेवा तथा इसके महत्व के संबंध में बताया गया। संगठन की ओर से बिरसा चौक में सुबह 10 बजे से दो बजे तक पथिकों के बीच शर्बत बांटा गया। सोमवार को जगत जननी सीता माता के जन्म दिन जरूरमंद लोगों के बीच वस्त्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में आश्रम के अध्यक्ष माधवचंद्र राउत, मकरध्वज महंती, सुदर्शन साहू, शिवराम कुम्हार, भागीरथी तांडिया, लक्ष्मीधर साहू, कंदर्प रोहिदास, कुनी जेना, यज्ञेसिनी मिश्र, कांति देवी, सुधामयी नायक, संगीता, बसंती विश्वाल, सारथी तांडिया आदि लोगों ने अहम भूमिका निभाई।