दो किलो गांजा के साथ महिला गिरफ्तार, भेजा गया जेल
आबकारी विभाग ने दो किलो गांजा के साथ एक महिला कारोबारी क
जागरण संवाददाता, राउरकेला: आबकारी विभाग ने दो किलो गांजा के साथ एक महिला कारोबारी को गिरफ्तार किया है। यह महिला गांजा की छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर विभिन्न अंचल की पान दुकानों में सप्लाई किया करती थी। इसका पता चलने पर आबकारी विभाग की टीम ने घात लगाकर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। उसे शनिवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
आबकारी विभाग से मिली जानकारी के अनुसार महताब रोड अंचल के निवासी भीमसेन दास की पत्नी सस्मिता दास के गांजा के अवैध कारोबार में संलिप्त होने की जानकारी मिली थी। जिसके बाद आबकारी विभाग की टीम उस पर नजर रख रही थी। शनिवार को महिला गांजा की पुड़िया लेकर सप्लाई करने जा रही थी। उसी समय घात लगाकर बैठी आबकारी विभाग की टीम ने उसे पकड़ लिया। जांच में उसके पास से दो किलो सौ ग्राम गांजा बरामद किया गया। इसके बाद महिला को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। यह कार्रवाई आबकारी एसआइ अवनी कुमार महापात्र की देखरेख में हुई। इससे पूर्व गत अप्रैल महीने में भी आबकारी विभाग की टीम ने 46 किलो गांजा के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया था।