शीतलहर की चपेट में राज्य के कई जिले
आसमान साफ होने और उत्तर से ठंडी हवा चलने के कारण राज्य में शीतलहर का प्रभाव पडऩे वाला है।
भुवनेश्वर, जागरण संवाददाता। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से राज्य के कई जिले शीतलहर की चपेट में आ गए हैं। दारिंगीबाड़ी, झारसुगुड़ा, फूलवाणी, केंदुझर आदि इलाके में तो पारा 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार ओडिशा के अधिकतर क्षेत्रों में ठंड का प्रकोप बढऩे वाला है।
आसमान साफ होने और उत्तर से ठंडी हवा चलने के कारण राज्य में शीतलहर का प्रभाव पडऩे वाला है। वायुमंडल में जलीय अंश 40 प्रतिशत से कम होने के चलते मौसम में ठंडक बढऩे की अनुकूल परिस्थित उत्पन्न हो गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, कई स्थानों पर स्वाभाविक से 2-4 डिग्री तक तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। राजधानी भुवनेश्वर में न्यूनतम तापमान 15.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। तटीय ओडिशा के तापमान में भी गिरावट नजर आ रही है।
आंचलिक मौसम विभाग के निदेशक शरद कुमार साहू ने बताया कि सामान्य से तापमान 3-4 डिग्री नीचे पहुंचने से शीतलहर का प्रकोप बढ़ता है। राज्य में ऐसी ही स्थिति बनती दिखाई दे रही है। उन्होंने बताया कि उत्तर से बह रही हवा मौसम का मिजाज बदल रही है।
यह भी पढ़ें: राज्य की तमाम नदियों का पानी हुआ जहरीला