सातवां राज्य विद्यालय स्तरीय विज्ञान मेला पुरी में शुरू
सातवां राज्य विद्यालय स्तरीय विज्ञान मेला ओडिशा माध्यमिक शिक्षा मिशन, भुवनेश्वर एवं जिला शिक्षा अधिकारी, पुरी की देखरेख में गुरुवार से स्थानीय जिला स्कूल परिसर में शुरू हुआ।
जेएनएन, पुरी : सातवां राज्य विद्यालय स्तरीय विज्ञान मेला ओडिशा माध्यमिक शिक्षा मिशन, भुवनेश्वर और जिला शिक्षा अधिकारी, पुरी की संयुक्त पहल पर गुरुवार से पुरी जिला स्कूल परिसर में शुरू हुआ। इसके उद्घाटन समारोह में राज्य राजस्व मंत्री महेश्वर महाती कहा कि विज्ञान के जरिए वैज्ञानिक आज दुनिया में कई उपलब्धियां हासिल कर रहे हैं। विज्ञान हमें मार्गदर्शन दे रहा है। विज्ञान के जरिए हम जो शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं, हमें इसका लाभ उठाना चाहिए।
मंत्री महांती ने कहा कि हमारे देश के वैज्ञानिक पूरी दुनिया में अपना लोहा मनवा चुके हैं। पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम खुद एक महान वैज्ञानिक थे। उनकी रचनाओं को पाठ्यपुस्तकों में पढ़ाया जा रहा है। वह वैज्ञानिक होने के साथ-साथ विश्व के लिए प्रेरणादायक थे। सम्मानित अतिथि जनशिक्षा मंत्री बद्री नारायण पात्र, मंत्री प्रदीप महारथी, प्रो. आर्तत्राणपाल, विधायक संजय दास वर्मा प्रमुख ने भी अपने-अपने विचार रखे। अपने अध्यक्षीय संबोधन में राज्य प्रोजेक्ट निदेशक भूपिंदर ¨सह पुनिया ने कहा कि बच्चों के विकास के लिए राज्य सरकार पिछले सात साल से यह मेला आयोजित कर रही है। पांच जनवरी तक चलने वाले इस मेले में राज्य के सभी जिलों से 278 स्टॉल लगाए गए हैं।