पुरी जिला अदालत परिसर को हराभरा बनाने में जुटे वकील
अधिवक्ता क्लब पुरी की ओर से सामाजिक संस्था ग्रीन अंब्रेला के साथ मिलकर जिला अदालत परिसर में पौधरोपण किया गया।
By JagranEdited By: Published: Thu, 08 Aug 2019 05:04 PM (IST)Updated: Sun, 11 Aug 2019 06:38 AM (IST)
संसू, पुरी : अधिवक्ता क्लब, पुरी की ओर से सामाजिक संस्था ग्रीन अंब्रेला के साथ मिलकर जिला अदालत परिसर में पौधरोपण किया गया। ग्रीन अंब्रेला के अध्यक्ष वकील रतिकांत प्रतिहारी के संयोजन में आयोजित इस कार्यक्रम में अदालत परिसर में नीम, जामुन, बेल, आम इत्यादि पौधे लगाए गए। भागवत प्रसाद पटनायक, रजनीकांत मिश्रा, महेश दास प्रमुख ने कार्यक्रम में शामिल होकर कोर्ट परिसर को हराभरा बनाने पर जोर देते हुए पौधरोपण किया।
उल्लेखनीय है कि विगत तीन मई को आए चक्रवात फणि के तांडव में जिले में लाखों की संख्या में पेड़ धराशायी हो गए थे। ऐसे में शहर को एक बार फिर हरा भरा बनाने के लिए विभिन्न संगठनों की तरफ से पौधरोपण किया जा रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें