Move to Jagran APP

Pipili, Odisha By Election Result 2021: ओडिशा के पिपिली उपचुनाव में बीजद के रूद्र प्रताप महारथी ने भाजपा के आश्रित पटनायक को हराया

Pipili By Election Result ओडिशा में पिपिली विधानसभा सीट पर बीजू जनता दल के उम्मीदवार रूद्र प्रताप महारथी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भारतीय जनता पार्टी के आश्रित पटनायक को 20 हजार 916 वोट से पराजित कर दिया है।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Published: Sun, 03 Oct 2021 07:15 PM (IST)Updated: Sun, 03 Oct 2021 07:15 PM (IST)
Pipili, Odisha By Election Result 2021: ओडिशा के पिपिली उपचुनाव में बीजद के रूद्र प्रताप महारथी ने भाजपा के आश्रित पटनायक को हराया
पिपिली उपचुनाव में बीजद के रूद्र प्रताप महारथी ने भाजपा के आश्रित पटनायक को 20916 मतों से हराया। फाइल फोटो

पुरी, जागरण संवाददाता। ओडिशा के पुरी जिला अंतर्गत आने वाली पिपिली विधानसभा सीट पर बीजू जनता दल के उम्मीदवार रूद्र प्रताप महारथी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के आश्रित पटनायक को 20 हजार 916 वोट से पराजित कर दिया है। वहीं, इस उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार विश्वकेशन हरिचन्दन महापात्र की जमानत जब्त हो गई है। बीजद उम्मीदवार रूद्र प्रपात महारथी को कुल 96 हजार 972 वोट मिले हैं, जबकि भाजपा उम्मीदवार आश्रित पटनायक 76 हजार 56 वोट मिले हैं। वहीं, कांग्रेस उम्मीदवार विश्व केशन हरिचन्दन महापात्र को 4261 वोट मिले हैं। मुख्य चुनाव अधिकारी सुशील कुमार लोहोनी ने उपरोक्त जानकारी दी है। मतगणना पूर्व निर्धारित समय के अनुसार सुबह आठ बजे से कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई और मतगणना के प्रथम राउंड से अंतिम राउंड तक प्रत्येक राउंड में बीजद उम्मीदवार रूद्र प्रताप महारथी अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के आश्रित पटनायक से आगे रहते हुए बड़ी जीत हासिल की है।

loksabha election banner

वर्ष 2019 में हुए आम चुनाव में मिले कुल मतों से भी ज्यादा मत बीजद को हासिल हुए हैं। पिछले आम चुनाव 2019 में बीजद यानी रूद्र के पिता स्वर्गीय प्रदीप महारथी को कुल 88518 वोट मिले थे, जबकि रूद्र को 96 हजार 972 वोट मिले हैं। कांग्रेस उम्मीदवार विश्वकेशन हरिचन्दन महापात्र के साथ अन्य आठ उम्मीदवारों ने की भी जमानत जब्त  गई है। रूद्र प्रताप महारथी ने कहा कि यह जीत उनके स्वर्गीय पिता प्रदीप महारथी व ओडिशा के मुख्यमंत्री तथा बीजद सुप्रीमो नवीन पटनायक की जीत है। पिपिली के लोगों ने जिस भरोसे के साथ हमें जीत दिलाई है, उस भरोसे पर मैं पूरी तरह से खरा उतरने का प्रयास करूंगा। 

पिपिली उपचुनाव में पराजय पर कांग्रेसियों का प्रदर्शन

पिपिली उप चुनाव में कांग्रेस पार्टी को मिली पराजय के बाद भुवनेश्वर कांग्रेस भवन में उत्तेजना का माहौल देखा गया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) अध्यक्ष निरंजन पटनयाक को अध्यक्ष पद से हटाने की मांग करते हुए कांग्रेस के कुछ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। रविवार को कांग्रेस के असंतुष्ट गुट की तरफ से निरंजन हटाओ कांग्रेस बचाओ का नारा लगाते हुए कांग्रेस भवन के सामने विरोध प्रदर्शन किया है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि निरंजन पटनायक ना ही कांग्रेस भवन आ रहे हैं और ना ही राज्य स्तरीय कोई कार्यक्रम कर रहे हैं। कांग्रेस नेताओं ने यह भी आरोप लगाया है कि पिपिली, बालेश्वर, तिर्तोल विधानसभा सीट पर हुए उप चुनाव में निरंजन पटनायक पर टिकट की बिक्री की है। शासक दल के साथ समझौता करने जैसा संगीन आरोप भी कांग्रेस भवन के बाहर प्रदर्शन कर कर कांग्रेसी नेताओं ने लगाया है। प्रदर्शनकारियों ने कहा है कि निरंजन के खिलाफ आंदोलन अब दिल्ली तक ले जाया जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि कांग्रेस दिन प्रतिदिन नीचे जा रही है। लड़ाई में जीत-हार होती रहती है। हालांकि विभिन्न चुनाव में कांग्रेस की जिस प्रकार से पराजय हुई है, वह स्वीकार योग्य नहीं है। निरंजन ने अन्य पार्टी से मिलकर कांग्रेस को बेच दिया है। ऐसे में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष को हटाकर एक योग्य कांग्रेसी नेता को नया अध्यक्ष बनाने के लिए भी प्रदर्शनकारियों ने मांग किया है। पिपिली की परिस्थिति के लिए निरंजन पटनायक जिम्मेदार हैं। कांग्रेस भवन के सामने प्रदर्शन को लेकर पीसीसी अध्यक्ष निरंजन पटनायक की कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.